समेरिटंस ग्रुप ने एक बार फिर सिद्ध की उत्कृष्टता
शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
कक्षा 10वीं में आर्या प्रदेश में चौथे नंबर पर,
प्रियांशी जैन ने जिले में पाया दूसरा स्थान
नर्मदापुरम। कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में शहर के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान समेरिटंस ग्रुप ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की। जुमेराती स्कूल की छात्रा आर्या गुप्ता ने 500 में 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया। जबकि माखननगर स्कूल की छात्रा प्रियांशी जैन ने जिले की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। स्कूल की दोनों शाखाओं जुमेराती नर्मदापुरम और माखननगर स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्ष परिणाम आने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सवी वातावरण बन गया। विद्यार्थी और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बनता था। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। परीक्षा परिणामों के बाद संस्था के डायरेक्टर डाॅ आशुतोष शर्मा, प्राचार्चद्वय श्रीमती निधि दुबे और जागृति सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जुमेराती स्कूल का परिणाम
--------------
समेरिटंस स्कूल माता महाकाली परिसर जुमेराती में कक्षा 12वीं में कुल 16 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 14 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जबकि दो द्वितीय श्रेणी में पास हुए। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में 19 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 18 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए जबकि एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। छात्रा आर्या गुप्ता ने सर्वाधिक 491 अंक अर्जित किए।
ये रहे अव्वल
कक्षा 12वीं
मनस्विनी द्विवेदी - 93 प्रतिशत
नमामि राजोरिया - 91 प्रतिशत
श्रुति देवास्कर - 88 प्रतिशत
खुशी चैकसे - 87 प्रतिशत
गुलसिफा बैग - 86 प्रतिशत
गीतिका सराठे - 85 प्रतिशत
---
कक्षा 10वीं
आर्या गुप्ता - 98.2 प्रतिशत
प्रियांशी राजपूत - 96 प्रतिशत
तनु कांसकार - 93.4 प्रतिशत
करण दीवान - 87 प्रतिशत
रोनक शर्मा - 87 प्रतिशत
योगेश्वरी सिंगोरिया - 87 प्रतिशत
-----------
आंजनेय परिसर माखननगर
समेरिटंस स्कूल आंजनेय परिसर माखनगर में कक्षा 12वीं में कुल 49 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इनमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। जबकि कक्षा 10वीं में 47 बच्चों में से सभी प्रथम श्रेणी में पास हुए।
ये रहे अव्वल
कक्षा 12वीं
यश राजपूत - 93.6 प्रतिशत
माही वर्मा - 93.2 प्रतिशत
विशाल साहू - 90 प्रतिशत
---
कक्षा 10वीं
प्रियांशी जैन - 96.9 प्रतिशत
प्रियांशी मीना - 96.2 प्रतिशत
पल्लवी साहू - 95.4 प्रतिशत
-----------------
सारा श्रेय शिक्षकों को जाता है- आर्या
प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपना नाम शामिल होने पर प्रसन्नता से भरी हुई आर्या ने बताया कि उसकी इस शानदार सफलता का सारा श्रेय उसके शिक्षकों को जाता है। उनके कुशल मार्गदर्षन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उसने बताया कि स्कूल का वातावरण बहुत ही संस्कारक्षम और शिक्षा के प्रति अनुकूल है। योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन और नियमित पढ़ाई से यह मुकाम हासिल किया है। उसने कहा कि अब आईआईटी की तैयारी कर रही है।
ब्यूरो प्रमुख मनोज सोनी


No comments:
Post a Comment