जिला सहकारी बैंक में आयोजित वसूली की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त के निर्देश
समिति प्रबंधकों ने समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदी पर मिलने वाली राशि को बढ़ाने की मांग बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर से की।
नर्मदापुरम। जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक की मुख्य शाखा नर्मदा पुरम में शुक्रवार दोपहर को बैंक की विभिन्न वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रुप से जिला सहकारी बैंक के प्रशासक एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, डीआर शुभम मिश्रा, बैंक महाप्रबंधक श्री भदौरिया सहित नर्मदा पुरम एवं हरदा जिले से आए शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक, प्रशासक, वसूली अधिकारी, बिक्री अधिकारीयों की वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक ली। जिसमें कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने नर्मदा पुरम हरदा जिले से आए जिला सहकारी बैंक के अधिकारी कर्मचारियों को ब्याज माफी योजना की समीक्षा करने के साथ-साथ मूंग उपार्जन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर इस दौरान बैंक के प्रशासक एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने वसूली नहीं करने वाले समिति प्रबंधक सहित कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए। वही उन्होंने मूंग उपार्जन पर की जाने वाली खरीदी के संबंध में भी समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर कार्रवाई की जाएगी। करीब 2 घंटे से अधिक चली इस समीक्षा बैठक में बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारी कर्मचारियों से कई सवाल जवाब भी किए। इस दौरान सोसाइटी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर श्री सिंह से कहा कि समितियों के द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी तो कर दी गई है लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा हमें लेबर पेमेंट सहित अन्य खर्च के ₹12 प्रति क्विंटल के हिसाब से पैसे दिए जा रहे हैं। जबकि समर्थन मूल्य पर खरीदी करने में समितियों का ₹22 प्रति क्विंटल खर्च हुआ है। ऐसी स्थिति में हमें लेबर पेमेंट आदि खर्च देने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष सुरेश वर्मा ने बताया कि समर्थन मूल्य पर की जाने वाली खरीदी में सिलाई, छपाई, स्टेग लगाई, सिलाई भराई रंग धागा टैग आदि में कुल मिलाकर ₹22 प्रति क्विंटल के हिसाब से खर्च हुआ है। जबकि प्रशासन द्वारा हमें ₹12 प्रति क्विंटल के हिसाब से दिए जा रहे है। समिति प्रबंधकों की मांग है कि हमें प्रति क्विंटल ₹22 के हिसाब से पैसा दिया जाए जिससे हम लेबर पेमेंट आदि किए गए खर्च का भुगतान समिति कर सकेंगी अन्यथा हमें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मालूम हो कि इससे पहले भी समर्थन मूल्य पर खरीदी करने में ₹22 प्रति क्विंटल के हिसाब से पैसा मिलता रहा है। इस अवसर पर होशंगाबाद, इटारसी, बाबई, सेमरी हरचंद, सोहागपुर, शोभापुर, पिपरिया, बनखेड़ी, उमरधा, बानापुरा, शिवपुर टिमरनी, रहटगांव, हरदा, खिरकिया, सिराली आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment