जिला सहकारी बैंक नर्मदापुरम हरदा शाखा ने इस साल की रिकार्ड वसूली, विपणन संघ का करोड़ों रुपये भी चुकाया नर्मदापुरम से 19 करोड़ 65 लाख एवं हरदा जिले से 14 करोड़ रुपये विपणन संघ का बकाया लौटाया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 May 2023

जिला सहकारी बैंक नर्मदापुरम हरदा शाखा ने इस साल की रिकार्ड वसूली, विपणन संघ का करोड़ों रुपये भी चुकाया नर्मदापुरम से 19 करोड़ 65 लाख एवं हरदा जिले से 14 करोड़ रुपये विपणन संघ का बकाया लौटाया


 जिला सहकारी बैंक नर्मदापुरम हरदा शाखा ने इस साल की रिकार्ड वसूली, विपणन संघ का करोड़ों रुपये भी चुकाया

नर्मदापुरम से 19 करोड़ 65 लाख एवं हरदा जिले से 14 करोड़ रुपये विपणन संघ का बकाया लौटाया

,नर्मदापुरम। जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक नर्मदापुरम एवं हरदा शाखा के द्वारा पिछले वर्षों में की गई वसूली के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए। इस वर्ष जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक नर्मदापुरम एवं हरदा शाखा द्वारा वसूली में बेहतर रिकार्ड कायम किया है। इसका श्रेय जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक के प्रशासक कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन और निर्देशन में बैंक के सीईओ द्वारा वसूली की गई है।

गौरतलब है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक और सीईओ के मार्गदर्शन में बैंक कर्मियों द्वारा, इस बार किसानों से रिकार्ड वसूली की है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों की तुलना में इस बार सबसे अधिक वसूली हुई है जिसके चलते बैंक प्रबंधन द्वारा विपणन संघ का पिछला बकाया अदा कर दिया है। मालूम हो कि जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक किसानों को देने के लिए खाद विपणन संघ से लेता है और बाद मेें किसानों से राशि एकत्र कर खाद का भुगतान विपणन संघ को करता है। पिछले वर्षों में वसूली धीमी होने के कारण विपणन संघ को राशि का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा था। बैंक प्रबंधन द्वारा इस वर्ष किसानों पर जो अधिक बकाया राशि होने के साथ-साथ पिछले कई वर्षों से जिसकी वसूली नहीं हो पा रही थी, वह राशि भी वसूल कर ली गई है। इसी प्रकार हरदा जिले में भी विपणन संघ के 14 करोड़ चुकता किए गए। 

इस पूरे मामले में जिला सहकारी बैंक के प्रशासक कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन और निर्देशन में जिला सहकारी बैंक के सीईओ द्वारा यह वसूली की गई है। बता दें कि जिला सहकारी बैंक नर्मदापुरम एवं हरदा द्वारा इस वर्ष अच्छी वसूली करने से इस वर्ष किसानों को केसीसी पर आसानी से खाद उपलब्ध हो सकेगा। विपणन संघ की जो राशि शेष बची थी, उसको जिला सहकारी नर्मदापुरम बैंक ने चुकता कर दिया है। जिसमें नर्मदापुरम में 19 करोड़ 65 लाख का भुगतान किया गया है। वहीं हरदा ब्रांच से विपणन संघ को 14 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। अब खरीफ और रवी सीजन सुगमता से मिलेगी खाद

बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की लगातार मानीटरिंग और दिशा निर्देश के चलते जिला सहकारी बैंक नर्मदापुरम एवं हरदा शाखा ने इस बार रिकार्ड वसूली की है। वसूली से जहां बैंक ने विपणन संघ के का कर्जा चुकता कर दिया गया है, जिसका फायदा भी किसानों को मिलेगी।आगामी खरीफ एवं रवी सीजन के लिये खाद सुगमता से मिलेगा। किसान अब अपने केसीसी पर पर्याप्त मात्रा में खाद ले सकेंगे ।

संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here