लंबित मांगों के समर्थन में पेंशनरों ने पीपल चौक पर एकत्रित होकर सरकार के विरोध में अपना आक्रोश प्रकट किया
नर्मदापुरम। पेंशनर एशोसिएशन मध्यप्रदेश के आव्हान पर लंबित मांगों के समर्थन में पेंशनरों ने पीपल चौक पर एकत्रित होकर सरकार के विरोध में अपना आक्रोश प्रकट किया। पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों का तत्काल निराकरण नहीं किया तो पेंशनर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगें। इस अवसर पर एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में राज्य सरकार पेंशनरों को 33℅ ही मंहगाई भत्ते का भुगतान कर रही है। जबकि केन्द्र सरकार व्दारा 42℅ का भुगतान किया जा रहा है। जो पेंशनरों के साथ अन्याय है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार ने 32 व 27 माह की एरियर राशि सरकार ने हड़प ली है। धारा 49 की आड़ लेकर छत्तीसगढ़ सरकार से सहमति की प्रत्याशा में पेंशनरों को मंहगाई भत्ते के भुगतान में जानबूझकर बिलंब किया जाता है। स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी समय पर नहीं मिल रहा है।
आंदोलन में प्रमुख रूप से उल्फत सिंह यादव, दिनेश चतुर्वेदी, रुपेन्द्र गौर पन बाबू, सुधीर राय, चन्द्रशेखर नामदेव, चन्द्रशेखर मामले, छिदामी प्रजापति, रवि दुबे, नर्मदा शर्मा, जी. आर. रायता, अशोक व् दिवेदी, विद्युत मंडल से कौशल प्रसाद पटेल, मधुसूदन पधारे, शरद साकक्ले, संतोष यादव, गुलाब गुजरे, चार्ली चेरियन आदि मौजूद थे।
मनोज सोनी चीफ एडिटर

No comments:
Post a Comment