न्यायालय परिसर से फरार इनामी बदमाश गोलू जाटव पुलिस की गिरफ्त मे
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹10000 के नगद इनाम की घोषणा की
नर्मदापुरम। कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2019 मे न्यायालय परिसर से फरार हुए 10,000/₹ के इनामी बदमाश आरोपी गोलू उर्फ डंबल पिता पतिराम जाटव उम्र 32 साल निवासी फूटा कुआं के पास बालागंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 से फरार इनामी बदमाश पुलिस अधीक्षक डा गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा एसडीओपी पराग सैनी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2019 मे न्यायालय परिसर से फरार हुए 10,000/₹ के इनामी बदमाश आरोपी गोलू उर्फ डंबल पिता पतिराम जाटव उम्र 32 साल निवासी फूटा कुआं के पास बालागंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम के द्वारा दांडिक प्रकरण क्रमांक 1619/ 2014 धारा 34 (2 ) आबकारी अधिनियम में आरोपी गोलू उर्फ डंबल पिता पतिराम जाटव उम्र 32 साल निवासी फूटा कुआं के पास बालागंज को 3 वर्ष की दोष सिद्धि एवं ₹25000 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी। उसी दौरान उक्त आरोपी न्यायालय परिसर से फरार हो गया था।
जिस कारण थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 1030 /19 धारा 224 ipc का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के द्वारा उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹10000 के नगद इनाम की घोषणा की गई थी। थाना कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर फरार इनामी आरोपी गोलू उर्फ डंबल जाटव पिता पतिराम जाटव निवासी बालागंज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मुख्य भूमिका उक्त इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विक्रम रजक के साथ सउनि सुखनंदन नर्रे, सउनि वीरेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक विशाल भदौरिया, प्रधान आरक्षक अरविंद चौबे, प्रधान आरक्षक अशोक चौबे,आरक्षक संगीत शर्मा, आरक्षक गौरव तिवारी, आरक्षक कपिल की मुख्य भूमिका रही है।
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:
Post a Comment