विकास कार्यों के साथ जन-जन को जोड़ने वाली धर्म-संस्कृति को बढ़ावा देना सरकार का उत्तरदायित्व- मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में किया भव्य देवीलोक का शिलान्यास 211 करोड़ की लागत से बनेगा देवीलोक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 31 May 2023

विकास कार्यों के साथ जन-जन को जोड़ने वाली धर्म-संस्कृति को बढ़ावा देना सरकार का उत्तरदायित्व- मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में किया भव्य देवीलोक का शिलान्यास 211 करोड़ की लागत से बनेगा देवीलोक





विकास कार्यों के साथ जन-जन को जोड़ने वाली धर्म-संस्कृति को बढ़ावा देना सरकार का उत्तरदायित्व- मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में किया भव्य देवीलोक का शिलान्यास

 211 करोड़ की लागत से बनेगा देवीलोक

नर्मदापुरम। देवी धाम सलकनपुर में 211 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले विजयासन माता के भव्य देवी लोक की बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने   शिला-पूजन कर आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों के साथ जन-जन को जोड़ने वाली धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना भी सरकार का उत्तरदायित्व है। सलकनपुर में देश भर के मठ, मंदिर, शक्तिपीठ, अखाड़ों के साधु, संत, महंत और पुजारियों की उपस्थिति में भव्य देवीलोक निर्माण के भूमि-पूजन में लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु साक्षी बने।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपार जन-समूह के साथ माँ की स्तुति भी की। उन्होंने कहा कि यह माता का आशीर्वाद ही है कि बहन-बेटियों को गलत नजर से देखने और उनके साथ गलत करने वालों को सरकार ने फाँसी देने का कानून बनाया है।
 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार माता का भव्य देवीलोक उनके ही आशीर्वाद से बनवा रही है। माँ का ही आशीर्वाद है जो उनकी सरकार ने बहनों के सम्मान और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई। उन्होंने नारियों के सम्मान को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण और सम्मान के लिए लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहित अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैया के मंदिर परिसर में 166 करोड़ रुपए से मंदिर संरचनाओं के साथ ही 64 योगिनी, नवदुर्गा के नौ स्वरूप की प्रतिकृति के साथ ही देवी महात्म, दुर्गा सप्तशती और विभिन्न शक्तिपीठ की आकृतियाँ निर्माण और श्लोक उकेरे जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देश के सभी शक्तिपीठ से आए जल और पवित्र मिट्टी का भी शिलाओं के साथ पूजन किया। यह सभी सामग्री देवीलोक के निर्माण में लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर के नीचे श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 45 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ और साधु-संतो से प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया।
     इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में देवीलोक प्रदर्शनी और निर्माणाधीन महादेवी लोक के मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने मंच स्थल पर बनाई गई माता विजयासन मंदिर की प्रतिकृति के दर्शन किए। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकाली गई माता की रथ यात्रा में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सुसज्जित वाहन में सवार होकर लगभग एक लाख श्रद्धालुओं का स्वागत किया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के लिए उनका आभार माना। महोत्सव में हरियाणा से आए मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों ने समां बांधा। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई ढोल, नगाड़े, ताशे, झांझ और डमरू आदि के प्रदर्शन ने चार चांद लगाए।

यह थे उपस्थित

 देवी लोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्रीमती साधना सिंह, कार्तिकेय चौहान, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, कृषि मंत्री कमल पटेल, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, पूर्व मंत्री और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, गुरू प्रसाद शर्मा, रघुनाथ भाटी, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष  गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, जसपाल अरोरा सहित देशभर से आए साधु संत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here