,
सड़क दुघर्टना में युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
शादी में शामिल होने बाइक से सांवलखेड़ा जा रहे थे, हरदा वायपास पर हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
नर्मदापुरम। हरदा वायपास पर एक सड़क हादसे में पत्रकार विपिन महंत के छोटे भाई जितेन्द्र महंत 28 वर्ष का दुखद निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेन्द्र महंत अपने एक दोस्त के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिये बाइक से सांवलखेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाईक को सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी और जितेन्द्र की बाइक हारर्वेस्टर की चपेट में आ गई, जिससे बाइक सवार जितेन्द्र एवं उनके दोस्त सागर बुरी तरह घायल हो गये। बाइक जितेन्द्र का दोस्त सागर चला रहा था। हादसे में जितेन्द्र के सिर, कमर एवं पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सागर गंभीर रूप से घायल हैं जहां उसका उपचार जारी है।
बता दें कि जितेन्द्र महंत पेशे से व्यवसायी हैं और 16 जून को उनकी शादी होना था। महंत का पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।
हादसे के बाद खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 9:30 बजे जितेन्द्र महंत अपने दोस्त सागर के साथ सांवलखेड़ा शादी समारोह में शामिल होने के लिये बाइक से निकले थे। बाइक सागर चला रहा था। इसी दौरान रसूलिया ओवर ब्रिज के आगे विनायक रेसीडेंसी के पास उसकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई जिससे जितेन्द्र और सागर सड़क पर गिर गए इसी दौरान पीछे से आ रहे हारर्वेस्टर की चपेट में आने से जितेंद्र महंत बुरी तरह से घायल हो गये। बताया जाता है कि उनकी कमर, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई थी। वहीं हादसे के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने एम्बूलेंस की मदद से उन्हें नर्मदा अपना अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह देहात पुलिस ने पंचनामा और शव का पोस्ट मार्टम जिला अस्पताल में कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात हारर्वेस्टर एवं बाइक का पता लगाने में जुट गये हैं। वहीं जितेन्द्र का अंतिम संस्कार स्थानीय राजघाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मातम में बदली खुशियां
बता दें कि युवा व्यापारी जितेन्द्र महंत का 16 जून में विवाह संपन्न होना था। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे थे। हादसे के दौरान उनकी बड़े भाई विपिन महंत इंदौर में आमंत्रण कार्ड बांटने गये थे। जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह तुरंत इंदौर से नर्मदापुरम पहुंचे। बता दें कि जितेन्द्र महंत व्यवसाय के साथ-साथ परिवार में भी बड़ी जिम्मेदारी निभाते थे।
इनका कहना
मर्ग कायम किया है, घटना में घायल सागर के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अज्ञात वाहनों की पता लगा रही है।
संजय चौकसे, टीआई
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:
Post a Comment