चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर चिकित्सक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले भर की स्वास्थ्य व्यवस्था हो सकती है बे पटरी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 2 May 2023

चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर चिकित्सक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले भर की स्वास्थ्य व्यवस्था हो सकती है बे पटरी


 
चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर चिकित्सक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले भर की स्वास्थ्य व्यवस्था हो सकती है बे पटरी

नर्मदापुरम। प्रदेश चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर जिले भर के सरकारी चिकित्सक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। वही 1 दिन पूर्व उन्होंने काली पट्टी बांधकर कर अपना कार्य किया था। गौरतलब है कि चुनावी साल में विभिन्न शासकीय उपक्रमों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन का दौर जारी है।

चिकित्सक महासंघ के डॉक्टर राजेश माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के चिकित्सकों के सभी संवर्गों के लिए केंद्र के समान डीएसीपी योजना को लागू करने को लेकर प्रदेश के करीब दस हजार से ज्यादा सरकारी डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। गौरतलब है कि इसके पूर्व में चिकित्सकों द्वारा 17 फरवरी को देशव्यापी आंदोलन किया गया था, उस समय मुख्यमंत्री के निर्देश एवं आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित कर चिकित्सक वापस कार्य पर लौटे थे। लेकिन उस समय से लेकर आज दिनांक तक कोई निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिए जाने के कारण चिकित्सकों को पुनः आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है। गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताले लटके हैं और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। वहीं चिकित्सकों ने भी अपनी मांगों को लेकर आज से हड़ताल शुरू कर दी है जिसके चलते एक बार फिर जिलेभर की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो सकती हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here