पर्यावरण संरक्षण हेतु एसपीएम कर्मचारियों ने ली शपथ कार्यक्रम के शुभारंभ में संजीव कुमार गौतम उप महाप्रबंधक द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 23 May 2023

पर्यावरण संरक्षण हेतु एसपीएम कर्मचारियों ने ली शपथ कार्यक्रम के शुभारंभ में संजीव कुमार गौतम उप महाप्रबंधक द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई





 पर्यावरण संरक्षण हेतु एसपीएम कर्मचारियों ने ली शपथ

कार्यक्रम के शुभारंभ में संजीव कुमार गौतम उप महाप्रबंधक द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई 

नर्मदापुरम। एसपीएम द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में  कर्मचारियों को जागरूक करने हेतु निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में एसपीएम के कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में संजीव कुमार गौतम उप महाप्रबंधक द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गयी। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्रबन्धक अनुराग शर्मा, अतुल राव, सागर देवतले एवं राहुल रायदास ने प्रमुख रूप से अपना योगदान दिया। प्रतियोगिता आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक करना एवं पर्यावरण को बचाने हेतु अपने जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन करने का संदेश देना है। भारत सरकार पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुपालन में मिशन लाइफ थीम पर आम जनमानस को जागरूक करने हेतु एसपीम के मुख्य महाप्रबंधक दुर्गेश पति तिवारी के नेतृत्व में  विश्व पर्यावरण दिवस के तत्वाधन में विविध कार्यक्रमों को आयोजित किए जा रहे है।  कार्यक्रम संचालन में पर्यवेक्षक आशीष उपाध्याय, आकाश शर्मा, नेहा तथा कर्मचारियों में विनोद साहू, कृष्ण मोहन मेहरा, उपकार कुमार, कपिल राजपूत एवं शुभम यादव की अहम भूमिका रही।

संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here