प रामलाल शर्मा स्कूल बैडमिंटन खिलाड़ी पूर्वा सोनी बनी प्रदेश में नबंर वन सातवें नंबर के खिलाड़ी रूप में हुआ था चयन, अब बनी मध्यप्रदेश की नंबर वन खिलाड़ी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 23 May 2023

प रामलाल शर्मा स्कूल बैडमिंटन खिलाड़ी पूर्वा सोनी बनी प्रदेश में नबंर वन सातवें नंबर के खिलाड़ी रूप में हुआ था चयन, अब बनी मध्यप्रदेश की नंबर वन खिलाड़ी



 प रामलाल शर्मा स्कूल बैडमिंटन खिलाड़ी पूर्वा सोनी बनी प्रदेश में नबंर वन

सातवें नंबर के खिलाड़ी रूप में हुआ था चयन, अब बनी मध्यप्रदेश की नंबर वन खिलाड़ी


नर्मदापुरम। मप्र शिक्षा विभाग द्वारा भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में चल रहे हैं बैडमिंटन टीम के चयन एवं ट्रायल में पंडित रामलाल शर्मा स्कूल की खिलाड़ी पूर्वा सोनी प्रदेश की नंबर वन खिलाड़ी बनी है। बता दें कि पूर्वा सोनी इस ट्रायल में रैंकिंग के आधार पर सातवें नंबर पर रखकर बुलाया गया था। ट्रायल के दौरान ऐसा करिश्मा हुआ कि इस सातवें नंबर की खिलाड़ी ने रैंकिंग के आधार पर 6,5,4,3,2 एवं 1 नंबर की खिलाड़ी को भी पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया। बता दें कि पूर्वा सोनी बुधवाड़ा स्थित डॉल्फिन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। पंडित रामलाल शर्मा विद्यालय के संचालक अरुण शर्मा ने कहा की पूर्वा सोनी पहले भी नंबर थी, आज भी नंबर वन है। कोच चेतन सिंह ने ट्रायल के पहले इसकी घोषणा कर दी थी कि नर्मदापुरम की खिलाड़ी बेस्ट आप फ्री में में रहेगी। छात्रा के चयन होने पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम अरविंद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन, संचालक पंडित रामलाल शर्मा अरुण शर्मा, कोच चेतन सिंह, अर्जुन सिंह, गजेंद्र सुराजिया, अश्वनी मालवीय, बख्तावर खान, अर्पित एवं बैडमिंटन डॉल्फिन एकेडमी के सभी सदस्यों ने बधाई दी।
संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here