विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास साध्वी विश्वेश्वरी देवी,का ललिता आश्रम में मंगलमय आगमन हुआ
आश्रम में बैठकर पूज्य देवी जी को मंगलमय अनुभूति हुई। उन्होंने आशीर्वचन में आशीर्वाद प्रदान किया और नित्य आश्रम में कल्याण दायक कार्य होते रहे।
नर्मदापुरम। हरिद्वार से विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास परम पूज्य साध्वी डॉक्टर विश्वेश्वरी देवी का हाउसिंग बोर्ड स्थित माँ ललिता आश्रम में मंगलमय आगमन हुआ। माँ ललिता आश्रम के आचार्य पंडित अजय दुबे ने बताया कि पूज्य देवी जी का शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों के द्वारा सनातनीय परंपरा अनुसार आश्रम में प्रवेश कराया गया। आश्रम में बैठकर पूज्य देवी जी को मंगलमय अनुभूति हुई।
उन्होंने आशीर्वचन में आशीर्वाद प्रदान किया और नित्य आश्रम में कल्याण दायक कार्य होते रहे। आश्रम से जुड़े लोगों की भक्ति में वृद्धि हो अखंड ज्योत के दर्शन करके प्रसन्न मुद्रा में कहा कि सभी का कल्याण हो मंगल हो शुभ हो, देवी जी के साथ विशेष रूप से पूर्व नगर निगम अध्यक्ष भोपाल डॉ सुरजीत सिंह चौहान उपस्थित रहे। साथ ही अनेक वैदिक ब्राह्मण देवताओं का आश्रम परिसर में स्वागत किया गया। सनातन धर्मावलंबी नगर वासियों ने आशीर्वाद ग्रहण किया विशेष रुप से विकास अग्रवाल राजीव मिश्रा, कमोद चौहान, पराग शर्मा, अखिलेश दुबे, अमित दुबे, प्रभा मिश्रा, रक्षंदा मिश्रा, अभिलाषा दुबे, अभिजय निकुंज, कन्हैया लाल वर्मा सहित अनेक भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया आश्रम के बाद विवेकानंद घाट पर माँ नर्मदा का सांगोपांग पूजन भी किया गया।
संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment