विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
एनई एस महाविद्यालय के प्रबंधक पंडित अरुण शर्मा की विशेष उपस्थिति में पौधारोपण किया गया
नर्मदापुरम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंडित
रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन नर्मदापुरम में सोमवार को भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनई एस महाविद्यालय के प्रबंधक पंडित अरुण शर्मा की विशेष उपस्थिति में प्राचार्य डॉ प्रिंस जैन तथा सभी प्राध्यापकों ने पर्यावरण के संरक्षण हेतु पौधे रोपित किए। उक्त कार्यक्रम में B.Ed के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दी। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे स्कूल एवं कॉलेज परिसर में लगाए गए। श्री शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित हुए विद्यार्थियों एवं स्टॉप से कहा कि अपने जीवन में कम से कम हमें एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए जिससे प्रकृति और पर्यावरण का संतुलन बना रहे, यह मानव जीवन के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:
Post a Comment