पिपरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लिया जायजा* *योजना में आधार लिंकिंग और डीबीटी इनेबल का कार्य तेजी से पूर्ण कराने के दिए निर्देश* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 3 June 2023

पिपरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लिया जायजा* *योजना में आधार लिंकिंग और डीबीटी इनेबल का कार्य तेजी से पूर्ण कराने के दिए निर्देश*



 *पिपरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लिया जायजा* 

 *योजना में आधार लिंकिंग और डीबीटी इनेबल का कार्य तेजी से पूर्ण कराने के दिए निर्देश* 

नर्मदापुरम। जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के आधार लिंकिंग एवं डीबीटी इनेबल करने का कार्य तेजी से जारी हैं। सभी पात्र महिलाओं के खाते में 10 जून को मुख्यममंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 1 हजार रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। शानिवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत के साथ तहसील पिपरिया के ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर यहां आधार लिंकिंग एवं डीबीटी इनेबल कार्य की प्रगति देखी।
     सबसे पहले कलेक्टर श्री सिंह ग्राम मटकुली पहुंचे। उन्होंने ग्राम के डाकघर शाखा में डीबीटी इनेबल कार्य की जानकारी ली। साथ ही महिला हितग्राहियों से चर्चा भी की। उन्होंने डीबीटी सक्रिय करने का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम सीमारा , समनापुर और पनारी के ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण कर लाडली बहना योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना में चयनित सभी पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्रों का भी वितरण कराएं।
      इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कृष्ण वेयर हाउस समनापुर का भी निरीक्षण कर गेहूं अपग्रेडेशन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि टीम बढ़ाकर अपग्रेडेशन शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने अपग्रेडेशन के दौरान निकले खराब माल और बारदाने खुलवाकर अपग्रेड गेहूं की स्थिति भी देखी। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने पीएम किसान सम्मान निधि के भी सभी पात्र किसानों की लैंड रिकॉर्ड लिंकिंग एवं ई केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
     निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित कुमार डेहारिया , तहसीलदार पिपरिया श्रीमती पूनम साहू, जनपद सीईओ पिपरिया सतीश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
एडिटर-इन-चीफ मनोज सोनी


No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here