युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म आरोपी युवक को पुलिस ने धर दबोचा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 3 June 2023

युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म आरोपी युवक को पुलिस ने धर दबोचा




 युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

आरोपी युवक को पुलिस ने धर दबोचा

नर्मदापुरम। शहर के मालाखेड़ी क्षेत्र के एक युवक ने हिन्दू लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। करीब एक साल तक आरोपी युवक पीड़िता को धोखे में रखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा। सूत्रों की माने तो उक्त आरोपी युवक ने पीड़िता को शादी के सपने दिखाते रहा और उसका दैहिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक अपनी बातों से मुकर गया और शादी के लिए मना करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर धोखेबाज युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मुबीन खान (22) निवासी मालाखेड़ी क्षेत्र का रहने वाला है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक मुबीन को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली टी आई विक्रम रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 साल की पीड़िता शहर के एक इलाके की रहने वाली है। वही आरोपी मुबीन खान मालाखेड़ी क्षेत्र में रहता है। जो 8 वीं तक पढ़ा लिखा है। फिलहाल वो बेरोजगार है। एसआई आम्रपाली डाहट ने बताया करीब एक साल पहले पीड़िता के एक  दोस्त ने आरोपी युवक मुबीन से दोस्ती कराई थी। युवक ने प्यार का नाटक कर उसे शादी करने के सपने दिखाए और ज़बरदस्ती पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए।और करीब एक साल से उसने बार-बार पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा और फिर आरोपी युवती से शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मुबीन खान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here