कार चालक युवक पर चलाई गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी
बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली, शिवम के बाह में लगी
मौके पर पहुंची पुलिस, युवक को अस्पताल भेजा, उपचार जारी
नर्मदापुरम। रविवार सुबह होमगार्ड ऑफिस के पीछे कोठी बाजार निवासी शिवम् तिवारी पर बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश के चलते शिवम तिवारी पर फायर किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे। वही शिवम तिवारी अपनी कार से मां के साथ जा रहा था। इसी दौरान उस पर गोली चलाई गई जो कि शिवम् की बांह में लगी। जानकारी के मुताबिक मामला पुराने पैसों के लेन-देन का होना बताया जा रहा है। मालूम हो कि पूर्व में भी आनंद नगर क्षेत्र में स्थित लाज के सामने गोली चलाई गई थी, यह मामला उससे जुड़ा हो सकता है। गोली चलाने वाला किसी कॉलोनाइजर का पुत्र बताया जा रहा है। मौके पर एंबुलेंस पहुंची एवं घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के आला अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। बाइक सवार युवकों द्वारा चलाई गोली कार के कांच को तोड़ती हुई शिवम् की बाह में जाकर लगी, गनीमत यह रही कि गोली उसके सीने में नहीं लगी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
मनोज सोनी चीफ एडिटर


No comments:
Post a Comment