नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने पर्यावरण दिवस पर पोधरोपण कर मनाया जन्मदिन
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि हरियाली पृथ्वी का श्रृंगार है। प्रकृति हमें जीवन पर्यंत देती है तो पौधारोपण कर हम प्रकृति का ऋण उतारने का प्रयास कर सकते है।
नर्मदापुरम। शहर को स्वच्छ और हरा भरा बनाना है तो नगर की प्रथम नागरिक स्वयं इसके लिए प्रेरणा बनकर उदाहरण पेश कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने पर्यावरण दिवस पर मालाखेड़ी स्थित एसटीपी प्लांट पर पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि हरियाली पृथ्वी का श्रृंगार है। प्रकृति हमें जीवन पर्यंत देती है तो पौधारोपण कर हम प्रकृति का ऋण उतारने का प्रयास कर सकते है। प्रतिदिन पौधारोपण कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रेरणादायक कार्य कर रहे है। उपस्थित लोगों ने श्रीमती नीतू महेंद्र यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित गौर विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सभी पार्षद, पूर्व पार्षद, अतुल भंडारी, जितेंद्र तिवारी, नपा सीएमओ नवनीत पांडे आदि उपस्थित थे।
अनंत कीर्ति समाचार पत्र परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई।
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:
Post a Comment