- AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 22 July 2023




 शास्त्रीय संगीत हारमोनियम वादन में सीनियर राष्ट्रीय स्कालरशिप के लिए चयन किया

नर्मदापुरम। शहर के उदीयमान हारमोनियम वादक आदित्य नारायण को सेंटर फार कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिग (सीसीआरटी) की ओर से  शास्त्रीय संगीत हारमोनियम वादन में सीनियर राष्ट्रीय स्कालरशिप के लिए चयन किया है। जिले की संगीत सेवी संस्थान वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था के आदित्य नारायण परसाई को सेंटर फार कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिग (सीसीआरटी) की ओर से स्कालरशिप के लिए चयन हुआ है। 
संस्था अध्यक्ष आनंद नामदेव ने बताया की मध्यप्रदेश से इकलौते प्रतिभागी हैं, जिनको हिदुस्तानी संगीत हारमोनियम वादन में स्कालरशिप मिलेगी। सीसीआरटी द्वारा संगीत विधा के अतिरिक्त अन्य कई  विधायों स्कॉलरशिप दी जाती हैं। आदित्य ने बताया कि सीसीआरटी की ओर से 2023 में स्कालरशिप के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार हुआ था। इसका परिणाम अब जारी कर दिया गया है। आदित्य परसाई को दो सालों तक सीसीआरटी की ओर से प्रतिमाह यह स्कालरशिप दी जाएगी। आदित्य परसाई ने उनके चाचा राम परसाई से हारमोनियम, शास्त्रीय गायन, श्री प्राण कृष्ण साईं एवं तबला वादन प्रशिक्षण विधिवत गुरु शिष्य परम्परा अनुसार शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं एवं कर्मकांड- ज्योतिष का अध्ययन पिता अजय परसाई एवं चाचा विजय परसाई द्वारा सीख रहें हैं। आदित्य ने अपने हुनर के जरिए कई प्रतियोगिताएं जीती हैं, व युवा हार्मोमोनियम वादक हैं। 
आदित्य परसाई ने राजा मानसिंह विश्वविद्यालय ग्वालियर से संगीत से मास्टर डिग्री, गायक वादन में संगीत विशारद प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से किया हैं। आदित्य की इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजी और अभिभावकों को दिया है। संस्था परिवार के संरक्षक अरुण शर्मा, डॉ वैभव शर्मा, अशोक जमनानी सुर वाणी संस्था संस्थापक पं.राकसेवक शर्मा, नमन तिवारी, पीके परसाईं, राम परसाई, राजेश कुलश्रेष्ठ, विजय परसाई, उदित तिवारी, आकाश जैन, विशाल सागर, विपुल दुबे, सक्षम पाठक, योगेंद्र दिवोलिया, ऋत्विक राजपूत, वैशाली तिवारी, सुरभि सौम्या वशिष्ठ, ऋतू कुलश्रेष्ठ द्वारा आदित्य की इस उपलब्धि पर सभी ने बधाई और शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन   नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ नई दिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here