पचमढ़ी मानसून मैराथन 23 जुलाई को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है आयोजन देशभर से 1350 से अधिक धावक मैराथन में लेंगे हिस्सा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 22 July 2023

पचमढ़ी मानसून मैराथन 23 जुलाई को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है आयोजन देशभर से 1350 से अधिक धावक मैराथन में लेंगे हिस्सा




 
पचमढ़ी मानसून मैराथन 23 जुलाई को होगी


मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है 
पचमढ़ी मानसून मैराथन का आयोजन


देशभर से 1350 से अधिक धावक मैराथन में लेंगे हिस्सा


नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) के सहयोग से ‘एडवेंचर एंड यू’ (के.ए.कनेक्ट) द्वारा पचमढ़ी में 23 जुलाई, रविवार को पचमढ़ी मानसून मैराथन का पांचवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। नागपुर, मुंबई, नई दिल्ली, जयपुर, भोपाल और इंदौर सहित देशभर से प्रतिभागी शामिल होने के लिए पचमढ़ी पहुंच रहे हैं। मैराथन को देशभर से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के कारण कुल 1350 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह अब तक के संस्करणों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन है। 

मैराथन 4 श्रेणियों में
    
मैराथन चार श्रेणियों- 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और  42 किलोमीटर में होगी। सभी दौड़ की शुरुआत एमपीटी ग्लेनव्यू से होगी। विजेताओं को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी व मेडल दिए जाएंगे। यह दौड़ टाइम्ड रन हैं। प्रतिभागियों को एक टाइमिंग चिप, सर्टिफिकेट, ड्राई-फिट मैराथन टी.शर्ट, फिनिशर्स मेडल, पोस्ट रेस रिफ्रेशमेंट और पूर्ण रूट पर सपोर्ट मिलेगा। 
    आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना प्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत नर्मदापुरम जिले में पर्यटन को चुना गया है। इसी योजना के तहत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में 52 हफ्ते 52 गतिविधियां भी चिह्नित की हैं। यह पर्यटन संबंधी गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही है।
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन   नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ नई दिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here