मूंग खरीदी के अंतिम चरण में चुपचाप मिलीभगत से मिलाई जा रही है मिट्टी कचरा और दाल का चूरा अंतिम छोर की नानपा समिति की ओर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी, पूर्व में भी हुई है शिकायतें - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 27 July 2023

मूंग खरीदी के अंतिम चरण में चुपचाप मिलीभगत से मिलाई जा रही है मिट्टी कचरा और दाल का चूरा अंतिम छोर की नानपा समिति की ओर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी, पूर्व में भी हुई है शिकायतें



 मूंग खरीदी के अंतिम चरण में चुपचाप मिलीभगत से मिलाई जा रही है मिट्टी कचरा और दाल का चूरा

अंतिम छोर की नानपा समिति की ओर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी, पूर्व में भी हुई है शिकायतें

नर्मदापुरम। समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी का अंतिम चरण चल रहा है। फिलहाल स्लाट बुक होना बंद कर दिए गए हैं। जिन किसानों ने किसी कारण से अपनी तीसरी फसल मूंग नहीं बेच सके हैं। समिति वाले तथा सर्वेयर उन्हें जानबूझ कर एफएक्यू का बहाना बनाकर मना कर रहे हैं। जब किसान ट्राली लेकर पहुंच ही गए हैं तो उनसे या तो छन्न्ना लगवाने का नाटक किया जा रहा है। या फिर लेनदेन करके चुपचाप खरीदी की जा रही है।

 वेयर हाउस में जो थप्पी लगाई जा रही हैं उनके बीच में तथा पीछे की ओर गुंजाइश बनाकर रखी जा रही है। जिससे रिजेक्ट माल को चुपचाप शाम के समय बोरियों में भरकर थप्पी में मिलाया जा सके। हम्मालों से देर तक काम कराया जा रहा है। उनका मानदेय देने में आनाकानी हो रही है। यह सब गड़बड़ी अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही है यह बात जिला मुख्यालय पर जन चर्चा का विषय बनी हुई है। कु

अधिकारी एवं नोडल अधिकारी खरीदी केंद्रों पर निरीक्षण का नाटक भी कर रहे हैं। लेकिन उन्हें गड़बड़ी नहीं दिख रही है। या वे जानबूझकर कुछ समितियों को मनमानी करने पर छोड़ रहे हैं। उदाहरण स्वरूप नानपा सोसायटी जिले के अंतिम छोर पर खरीदी कर रही है। वहां पर निरीक्षण करने या तो कोई कुछ अधिकारीयों जा नहीं रहे हैं या उनकी ऊर्जा वहां तक पहुंचते-पंहुचते नष्ट हो जाती है। जिससे वे वहां होने वाली गड़बड़ी को अपनी आंखो से नहीं देख पा रहे हैं। उन्हें इस बात की जानकारी दी जा रही है कि नानपा सोसायटी के द्वारा पूर्व में भी गड़बड़ी की गई थी, इस कारण उसे डिफाल्टर कर दिया गया था। मालूम हो कि उसे गेहूं खरीदी की अनुमति इसीलिए नहीं मिल पाई थी। लेकिन मूंग खरीदी में उसे मौका दिया जाना अनेक शंकाओं को जन्म दे रहा है।

 इस सोसायटी के प्रबंधक और सर्वेयर की मिलीभगत से कचरा मिट्टी तथा कटी हुई मूंग की दाल की मिलावट वाली मूंग की खरीदी की जा रही है। चर्चा यह भी है कि जो मूंग अन्य ख़रीदीं केंद्रों पर रिजेक्ट की जा रही है उसे नानपा सोसायटी शाम के समय चुपचाप खरीदी करके थप्पी में मिलाकर अपना खेल करने में सफल हो रही है।

सर्वेयर और किसानों के बीच हुई नौंकझौंक

गत दिवस फेफरताल बुधवाड़ा क्षेत्र के केंद्र पर किसानों के साथ सर्वेयर के द्वारा ज्यादती की जा रही थी। जानबूझकर मूंग को रिजेक्ट किया जा रहा था। इस बात से किसान खफा हो गए और सर्वेयर तथा किसान के बीच झगड़ा होते हुए नौंकझौंक होने लगी। इस बात की जानकारी जब डीएमओ तथा नोडल अधिकारी डीडीए को लगी तो उन्होंने गुरूवार को केंद्र पर जाकर अवलोकन किया और जिस मूंग को सर्वेयर ने रिजेक्ट किया था उसे खरीदने के लिए अधिकारियों ने पास किया है।

किसानों को किया जा रहा परेशान

अधिकांश ख्ररीदी केंद्रों पर सोसायटी के प्रबंधक लापता रहते हैं आपरेटर या प्रबंधक के निजी कर्मचारी या रिश्तेदार रहते हैं जो किसानों से चुपचाप सौदा करते हैं। किसानों को अकारण परेशान करते हैं जिससे किसान परेशान होकर उनकी मांग की पूर्ति कर सकें। जो किसान सर्वेयर और समिति प्रबंधकों के संबंधितों की नहीं सुनते उनकी मूंग खरीदी तुलाई में परेशान किया जाता है। उन्हें कहा जाता है कि आपकी मूंग एफएक्यू में नहीं आ रही है। पंखा लगवाएं तब खरीदी जाएगी। जब किसान उनकी बात मान जाते हैं और उनकी मांग की पूर्ति कर देते हैं तो वहीं बिना पंखा लगाई हुई मूंग खरीद ली जा रही है। नानपा सोसायटी के प्रबंधक कमलेश गोस्वामी का कहना है कि हम तो बिना पंखा के खरीद रहे हैं थोड़ी मिट्टी या कटी मूंग से क्या हो रहा है। हमें तो शुरू से ऐसी ही खरीद रहे हैं। इसलिए इस सोसायटी के द्वारा खरीदी गई मूंग की थप्पी की जांच करने से पूरा मामला सामने आ सकता है।

दिखावा बन रहा अधिकारियों का निरीक्षण

गुरूवार को कुछ अधिकारियों का दल कुछ केंद्रों पर निरीक्षण के लिए पहुंचा था वहां जाकर वे मूंग को हथेली में रखकर देखकर चलते बन रहे थे। तथा सर्वेयर और सोसायटी के संचालकों से अलग बुलाकर गाड़ी के पास चुपचाप  वाली बात करके चलते बन रहे थे।

तीन दिन से परेशान हैं किसान

अनेक किसानों के पास स्लाट बुक कराने के बाद तीन दिन तक केंद्रों पर परेशान किया जा रहा है। एक फेफरताल के किसान कपिल मीना ने बताया कि उन्हाेंने ट्राली में 40 किव्ंटल मूंग लेकर आए तीन दिन हो गए खरीदी में आना कानी की जा रही है। अधिकारी भी आते हैं चुपचाप बिना कुछ कहे चले जाते हैं। इसी  तरह मनीष मीना हासलपुर ने बताया कि उन्होंने 28 क्विंटल मूंग लाए हैं लेकिन केंद्र पर परेशान किया जा रहा है। इसी तरह की शिकायतें नानपा क्षेत्र के किसान तथा अन्य केंद्रों पर आने वाले किसान कर रहे हैं। लेकिन उनकी परेशानी को अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं।

इनका कहना है-

हम केेंद्रों पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। एक तरफ से निकलते हैं जो वेयर हाउस दिख जाता है। वहां पर जाकर खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते हैं। सभी तरफ अच्छे से खरीदी हो रही है। अब खरीदी अंतिम चरण में है।

-जेआर हेड़ाउ, उप संचालक कृषि 


 





No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here