कुराश स्पर्धा में समेरिटंस का रहा दबदबा प्रदेश भर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 5 August 2023

कुराश स्पर्धा में समेरिटंस का रहा दबदबा प्रदेश भर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया




 
कुराश स्पर्धा में समेरिटंस का रहा दबदबा

प्रदेश भर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया 

नर्मदापुरम। अशोक नगर में आयोजित 9वी सब जूनियर कुराश खेल प्रतियोगिता में  समेरिटंस विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर पदकों की झड़ी लगा दी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें समेरिटन्स विद्यालय की छात्रा ऋषिका राजपूत में 52 किलो वर्ग में  स्वर्ण पदक अर्जित किया।

 स्वर्ण पदक विजेता इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा लक्ष्य राठौर ने  रजत पदक, आरुषि सल्लाम, चारु चिचाम, स्वाति चावला, कर्णिका जायसवाल, अमय राजपूत, सौरभ दुबे, त्रियांशु व्यालसा, पार्थ मीना ने कांस्य पदक अर्जित किए। साथ में महिमा जमालिया, सुफियान, आराध्या पांडे का खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस उपलब्धि पर भारतीय कुराश महासंघ के तकनीकी सचिव राहुल व्यास, विद्यालय के संचालक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, सचिन खम्परिया, नर्मदापुरम कुराश सचिव कोच वैशाली तिवारी, विनोद साहू ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनोज सोनी मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिवस गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिवस गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली एके एन न्यूज नर्मदा पुरम । ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here