नर्मदापुरम इटारसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जन सैलाब संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ता, सम्मेलन में हुए शामिल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 August 2023

नर्मदापुरम इटारसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जन सैलाब संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ता, सम्मेलन में हुए शामिल




 नर्मदापुरम इटारसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जन सैलाब

संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ता, सम्मेलन में हुए शामिल

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को कृषि उपज मंडी में किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक डॉ सीताशरण शर्मा और भोपाल हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने तिरंगा लहराकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात् मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा सहित नर्मदापुरम इटारसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों महिला पुरुष शामिल हुए। विधानसभा सम्मेलन में भाजपा के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े और बाइक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही नर्मदा पुरम एवं इटारसी शहर के युवाओं और महिलाओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।  

कांग्रेस को आ रहा है पसीना- विधायक रामेश्वर शर्मा

नर्मदा पुरम इटारसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हुजूर के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि होशंगाबाद का नाम बदलकर सीएम शिवराज सिंह ने नर्मदापुरम कर दिया है तो उसे नर्मदा पुरम के नाम से ही संबोधित करें। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की धरती पर नरेंद्र मोदी जैसे नेता नहीं होते तो हिंदुस्तान से धारा 370 नहीं हटती। श्री शर्मा ने सभी के हाथ उठाते हुए कहा कि हमें फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाना है। वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए  उन्होंने कहा कि पप्पू कुछ बन गया तो सत्यानाश कर देगा। आज जो पाकिस्तान रोटी को मोहताज है जिन्ना की भूल है । हम लाहौर में भी केसरिया फहराएंगे हम सब इज्जत से जीते हैं। देश का सबसे पहला तंदूर कांड मध्यप्रदेश में ही हुआ था जब कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस के नेता द्वारा बहनों को जलाया गया था। हमारे लिए राम से बड़ा कोई नहीं है। कांग्रेस ने लाड़ली लक्ष्मी और पीएम आवास योजना सहित अन्य योजनाए बंद कर दी थी, यह भ्रष्टाचार में डूबने वाली पार्टी है उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25000 करोड़ की लागत से रेलवे की अमृत योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन किया। जिससे रेलवे स्टेशनों को संवारने का काम किया जाएगा उन्होंने सभी  से भाजपा को जिताने का आह्वान किया।

पंडाल तो बड़ा था आपने उसे छोटा कर दिया -विधायक डॉ शर्मा

 विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने कहा कि हम शाम को आए थे तो हमने कहा था कि पंडाल बड़ा हो गया लेकिन आपने पंडाल को छोटा कर दिया। हमने जितना आशीर्वाद चाहा था उससे बड़ा आशीर्वाद आपने दे दिया। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं की जनता हमारी भगवान है हम उसके पुजारी। उन्होंने कहा कि आप लोग ही जड़ को चैतन्य और चैतन्य को जड़ कर देते हैं। जब भगवान श्री कृष्ण ने विराट रूप बताया था तो पांडव की जीत उसी समय निश्चित हो गई थी। मैं इस विराट स्वरूप को देखकर सादर प्रणाम करता हूं। मुझे जो कहना था वह आपने करके दिखा दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त है इसलिए जनता ने उन्हें जल्दी हटा दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ और हनुमानगढ़ में दंडवत करते हैं। केंद्र सरकार ने राम मंदिर बनाया, धारा 370 हटाने सहित कई कार्य किए। सरकार जो संकल्प लेती है वह पूरा करती है।

उन्होंने कहा कि हमने नर्मदा पुरम में काफी विकास किए हैं इसके साथ ही करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। शर्मा ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में बहनों को एक हजार महीना और किसान सम्मान योजना में किसानों को ₹12000 सालाना मिल रहे हैं। भाजपा ने बिजली की सप्लाई दी है जिसके कारण मूंग फसल का रकबा बढ़ गया है  सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिला है । गांव-गांव में विद्युत फीडर लगाए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ता से आवाहन किया कि आप इतनी बड़ी संख्या में आए कि हमारी व्यवस्था छोटी पड़ गई उन्होंने कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री और शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इस अवसर पर मंशा सीन अन्य लोगों ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संभाग का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन था। कृषि उपज मंडी में आयोजित इस सम्मेलन में भारी संख्या में लोग पहुंचे। पहली बार किसी विधायक के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहित लोग उपस्थित रहे।

 विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा, नर्मदा पुरम विधायक डॉ.सीता शरण शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा, माया नारोलिया, दर्शन चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, शिव चौबे, पीयुष शर्मा, राजेश तिवारी, लोकेश तिवारी, मनोहर बढ़ानी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मंचासीन रहे।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here