सफाई कर्मियों की हड़ताल अमान्य घोषित कर उन्हें काम पर वापस जुटने के लिए निर्देशित करें हड़ताल जारी रहने की दशा में सफाई कर्मियों के विरुद्ध करें कार्यवाही सभी निकायों में साफ सफाई की बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं 1 और 2 अक्टूबर को सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न संगठन सामूहिक रूप से करेंगे शहर की साफ सफाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 29 September 2023

सफाई कर्मियों की हड़ताल अमान्य घोषित कर उन्हें काम पर वापस जुटने के लिए निर्देशित करें हड़ताल जारी रहने की दशा में सफाई कर्मियों के विरुद्ध करें कार्यवाही सभी निकायों में साफ सफाई की बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं 1 और 2 अक्टूबर को सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न संगठन सामूहिक रूप से करेंगे शहर की साफ सफाई




 सफाई कर्मियों की हड़ताल अमान्य घोषित कर उन्हें काम पर वापस जुटने के लिए निर्देशित करें

 हड़ताल जारी रहने की दशा में सफाई कर्मियों के विरुद्ध करें कार्यवाही 

 सभी निकायों में साफ सफाई की बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं

 1 और 2 अक्टूबर को सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न संगठन सामूहिक रूप से करेंगे शहर की साफ सफाई


नर्मदापुरम/नर्मदापुरम सहित जिले के अन्य निकायों में जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल अमान्य घोषित कर उन्हें आज शाम तक काम पर वापास लौटने के लिए निर्देशित करें। हड़ताल जारी रहने की दशा में सफाई कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करें। सफाई कर्मियों को पुनः स्वच्छता कार्य में संलग्न न करने का प्रस्ताव भेजें। यह निर्देश कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्टोरेट में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए।

       कलेक्टर श्री सिंह ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि निकायों में साफ सफाई की बेहतर वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। जिसमें साफ सफाई के लिए आवश्यक सामग्री, संसाधन आदि की भी व्यवस्थाएं करें। स्वच्छता संबंधी मशीनें भी सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक स्वच्छता व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध संबंधित एसडीएम द्वारा धारा 151 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएं।

         कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को नर्मदापुरम सहित सभी निकायों में शासकीय कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा मिलकर सुबह 7:00 बजे से साफ सफाई अभियान चलाया जाएं। सभी एसडीएम एवं सीएमओ अपने क्षेत्र में अभियान के लिए बेहतर प्लानिंग करें। स्वच्छता कर्मियों के हड़ताल पर लौटने की दशा में सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी अपने अपने कार्यालयों की साफ सफाई करेंगे।

      बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कार्य पर लौटे पटवारियों के संबंध में भी सभी एसडीएम से जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि हड़ताल के कारण लंबित सभी कार्यों को पटवारियों के माध्यम से  समयसीमा में पूर्ण किया जाए। आगामी 10 दिवसों में फसल गिरदावरी पूर्ण कराएं। साथ ही जहां-जहां फसल नुकसानी हुई है वहां का सर्वे कर रिपोर्ट प्रेषित करें।

     बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने 450 रुपए में रसोई गैस प्रदाय किए जाने के संबंध में पंजीयन कार्य की निकाय वार समीक्षा की। उन्होंने पात्र महिला हितग्राहियों के पंजीयन में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 1 अक्टूबर वृद्धजन दिवस के अवसर पर बूथ लेवल पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजीनियर और ठेकेदार को किया तलब

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला  पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here