उमरा तीर्थ यात्रा से लोटे सैयद मोज्जम अली साहब का किया भव्य स्वागत नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों का उमड़ा हुजूम मुस्लिम समाज सहित विभिन्न सामाजिक बंधुओं ने उनका फूल माला से किया जोरदार स्वागत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 30 September 2023

उमरा तीर्थ यात्रा से लोटे सैयद मोज्जम अली साहब का किया भव्य स्वागत नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों का उमड़ा हुजूम मुस्लिम समाज सहित विभिन्न सामाजिक बंधुओं ने उनका फूल माला से किया जोरदार स्वागत





 उमरा तीर्थ यात्रा से लोटे सैयद मोज्जम अली साहब का किया भव्य स्वागत

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों का उमड़ा हुजूम

मुस्लिम समाज सहित विभिन्न सामाजिक बंधुओं ने उनका फूल माला से किया जोरदार स्वागत

नर्मदापुरम। करीब एक पखवाड़े पूर्व नर्मदापुरम से उमरा मन्नत की तीर्थ यात्रा पर गए सैयद मोज्जम अली साहब का वापस अपने घर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। नर्मदा पुरम रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से तैराकी संघ के अध्यक्ष पंडित पीयूष शर्मा, समाजसेवी अरुण शर्मा, भाजपा नेता हंस राय, श्री पटेरिया, प्रकाश तिवारी, जामिन अली, फिरोज खान, मनोज सोनी सहित परिजनों एवं सामाजिक बंधुओ ने उनका फूल माला से भव्य स्वागत किया।

उमरा तीर्थ यात्रा से वापस लौटने पर श्री अली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की उमरा पवित्र काबा की तीर्थ यात्रा को संदर्भित करता है। इसमें आबादी वाली जगह का दर्शन उमरा ईमान ताजा करने और खुदा से गुनाह की माफी तलब का मौका मिलता है। मन्नत में तीर्थ यात्रा को उमरा कहते हैं। इसमें 8 दिन मक्का और 7 दिन मदीना में समय लगता है और धर्म अनुसार कार्यों को पूरा करते हैं। श्री अली के द्वारा ईश्वर के पवित्र घर की यात्रा पूर्ण करने पर उनके सुपुत्र जामिन अली ने बताया कि मान्यता है की उमरा तीर्थ यात्रा करने वालों को पापों से मुक्ति मिलती है और कहा तो यह भी जाता है कि जो उमरा करता है, वह अल्लाह के करीब हो जाता है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here