विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग एवं पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही
कुल 122 कच्ची हाथ भट्टी शराब एवं कुल 3450 किलोग्राम महुआ लहान एवं कुल 26 बॉटल अंग्रेजी शराब जप्त अनुमानित कीमत 385400/-
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही कुल 12 प्रकरण कायम
नर्मदा पुरम। आगामी त्योहारों एवं विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह के अवैध शराब के निर्माण विक्रय परिवहन संग्रहण अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया कल्याणी वरकडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया रमजू उइके एव आबकारी प्रभारी पिपरिया नीलेश पवार की टीम द्वारा सुबह 8 बजे कुचबँदिया मोहल्ला अम्बेडकर वार्ड इतवारा बाजार पिपरिया मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा दिए गए आदेश के पालन मे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री व निर्माण एव परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष कार्यवाही की गई जिसमें भारी मात्रा में महुआ लहान एवं कच्ची शराब को जप्त किया गया है । जिसमें करीबन 3450 किलोग्राम महुआ लाहान जिसकी कीमती लगभग 3,45000 हजार रूपये व 92 लीटर कच्ची शराब कीमत लगभग 18,400 हजार रुपए कुल जब्त सामग्री की कीमत 3,63400 रू, जब्त की गई है। उक्त पकड़े गए महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया है वही पकड़ी गई कच्ची शराब को भी नष्ट कर उक्त लोगो पर कार्रवाई की जा रही है । कुल 09 प्रकरण दर्ज किये गए।
वृत नर्मदापुरम शहर में संदिग्ध स्थल की तलाशी मे 12 बोतल इम्परियल ब्लू,10 बोतल ऑफिसर चॉयस व्हिस्की, 04 बोतल रॉयल स्टेज व्हिस्की 30लिटर हाथभट्टी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क) के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गए 1 प्रकरण में आरोपि की तलाश जारी है। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹22000/- है।
कार्यवाही मे थाना स्टेशन रोड प्रभारी रमजू उइके, आबकारी प्रभारी नीलेश पवार, सुयश फौजदार उपनिरीक्षक नीरज पाल, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र ओनकर, सहायक उपनिरीक्षक आरिफ खान, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजकुमार धाकड़, आरक्षक नरेश मलिक, मनोज करोचे, प्रदीप सोनी, राधेश्याम महिला आरक्षक इशिका दुबे,आरक्षक कैलाश अखंडे, मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा आरक्षक विकास लोखंडे, धर्मेंद्र वांऱगे, नर्मदा प्रसाद मेहरा महिला आरक्षक प्रगति पंडोले, भावना यादव, तारा पवार योगेश कुमार महोबिया, सैनिक सियाराम पटेल एवं संतोष ठाकुर की टीम द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही की गयी।
मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:
Post a Comment