पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता पंडित गिरजा शंकर शर्मा हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे भोपाल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 10 September 2023

पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता पंडित गिरजा शंकर शर्मा हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे भोपाल






 पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
कांग्रेस पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

पंडित गिरजा शंकर शर्मा हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे भोपाल


नर्मदापुरम। भाजपा के दो बार के  पूर्व विधायक पंडित गिरिजाशंकर शर्मा ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व विधायक पंडित गिरजा शंकर शर्मा को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा से इस्तीफा देने के 9 दिन बाद पूर्व विधायक पंडित गिरजाशंकर शर्मा ने सैकड़ो गाड़ियों के काफिले और हजारों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर रविवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने के पूर्व उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मां नर्मदा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पंडित गिरजा शंकर शर्मा द्वारा सदस्यता लेने के दौरान केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी , विधायक संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, अजय सैनी , चंद्रगोपाल मालिया, अमृत बिंदु डेरिया सहित सैकड़ो भाजपाई और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के वर्तमान विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा के बड़े भाई इटारसी के पूर्व विधायक पंडित गिरिजा शंकर शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए।
ज्ञात है कि क्षेत्र के 2 बार के पूर्व विधायक पंडित गिरजा शंकर शर्मा ने कहा कि भाई के सामने ना चुनाव लडेंगे और ना प्रचार करेंगे। पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा के भाई है। उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने के बाद कहा कि हम भाजपा को हराएंगे। नर्मदापुरम सीट से चुनाव लड़ने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा से विधायक डा सीतासरन शर्मा उनके सगे भाई हैं। हम साथ-साथ रहे हैं। अगर भाजपा से भाई को टिकट मिलेगी तो वे भाई के सामने न चुनाव लड़ेंगे और न प्रचार करेंगे। भाजपा ने लोकतंत्र को छोड़ा
पूर्व विधायक गिरिजाशंकर ने कहा कि मैंने सालों तक भारतीय जनता पार्टी का काम किया है। वहां जब दरी बिछाने और मंच बनाने वाले नहीं होते थे। तब से मैं भाजपा में काम कर रहा हूं। भाजपा गरीबों के हितों का ध्यान रखें, इसके लिए मैंने पिछले सालों से बहुत कोशिशें की। लेकिन भाजपा ने लोकतंत्र छोड़ दिया है। वहां जी हुजूरी करने वालों की कीमत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊंगा। मैंने जिले के कांग्रेस नेताओं से बात करने के बाद कमलनाथ, सुरेश पचौरी और दिग्विजय सिंह से बात की। उनसे अनुरोध किया कि मैं लगातार राजनीति में काम करने वाला कार्यकर्ता रहा हूं। मैं चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों को रोका जाए। मैं कोशिश करना चाहता हूं कि इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार न बन पाए। नर्मदापुरम जिले में पिछले 15 साल से लगातार भाजपा चुनाव जीत रही है। लेकिन इस बार हम पांसा पलट देंगे। मुझे कांग्रेस पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करूंगा। वही पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शर्मा परिवार से उनके पुराने ताल्लुक है। कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा आपका मैं बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। गिरजाशंकर शर्मा जिन्होंने कांग्रेस का साथ देने में अपनी रुचि दिखाई, वह केवल कांग्रेस का नहीं बल्कि सच्चाई का साथ दे रहे हैं। गिरजाशंकर के परिवार से मेरे बहुत पुराने ताल्लुकात हैं।

मनोज सोनी प्रधान संपादक

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here