पंडित रामलाल शर्मा विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 5 September 2023

पंडित रामलाल शर्मा विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया।



 पंडित रामलाल शर्मा विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

नर्मदा पुरम।पं रामलाल शर्मा विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पंडित गिरजा शंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीतू महेंद्र यादव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं अशोक जमनानी ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया। कुमारी उमा चौरे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की ।

अतिथियों का स्वागत संचालन समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा , प्राचार्य सुधीर मिश्रा एवं प्रधान पाठिका श्रीमती निशा चौबे मैडम ने किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, भाषण, डांस एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

अतिथियों ने कक्षा दसवीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया। विद्यालय के हेड बॉय सुजल राव काले एवं हेड गर्ल सिमरन मालवीय को अतिथियों ने बेच एवं रिबिन प्रदान किया। अपने उद्बोधन में अशोक जमनानी द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला । श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने सभी शिक्षकों को इस अवसर पर बधाई दी। 

मुख्य अतिथि गिरजा शंकर शर्मा ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की। उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यालय प्राचार्य सुधीर मिश्रा, सीबीएसई स्कूल प्राचार्य सुनील शर्मा, प्रधान पाठिका श्रीमती निशा चौबे, श्रीमती अदिती चतुर्वेदी, शिशिर तिवारी, मुकुंद दुबे एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भेंट प्रदान कर सम्मानित किया। हेड गर्ल कुमारी सिमरन मालवीय ने सभी का आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन रमा रघुवंशी एवं तन्वी अहिरवार मैडम ने किया ।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here