- AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 15 September 2023




 राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष का
 साहू समाज ने किया भव्य स्वागत


मनोज सोनी एकेएन न्युज नर्मदापुरम। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार साहू का स्वागत महासंगठन के पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने किया। कार्यक्रम गौरव इंडस्ट्रीज नर्मदापुरम में हुआ।
 कार्यक्रम में समाज को राजनीतिक महत्व दिलाने एवं समाज को एकजुट कर आगे बढ़ने पर चर्चा की गई ।इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से आव्हान किया कि हम सब साथ मिलकर समाज उत्थान के लिए एवं समाज को राजनीतिक महत्व दिलाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष में नहीं वरन समाज का प्रत्येक व्यक्ति है। और हम सब मिलकर सामाजिक चेतना की इस लड़ाई को मिलकर लड़ेंगे और समाज का हर क्षेत्र में विकास करेंगे।

कार्यक्रम में महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ विजय साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष युवा गौरव सेठ, जिला अध्यक्ष युवा पंकज साहू, जिला महामंत्री देवेंद्र राठौर, नगर अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू, जिला मीडिया प्रभारी रोहित साहू, नगर मीडिया प्रभारी संजय साहू,  वरिष्ठ समाजसेवी कोमल साहू, आनंद साहू, विजय राठौड़ (ठेकेदार) संजय साहू पथरोटा, कृष्णकांत साहू बाया, मनमोहन साहू, हिमांशु साहू, संतोष कुमार साहू ,रामविलास साहू इटारसी, महेश चंद्र साहू सहित सामाजिक बंधु उपस्थित रहे l

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here