नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र से 2 , सोहागपुर से 5 और सिवनीमालवा से 4 एवं पिपरिया में 2 नाम निर्देशन पत्र शुक्रवार को जमा हुए नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक जमा होंगे, 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी नाम निर्देशन पत्र वापस लेने व चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही 2 नवम्बर को सम्पन्न होगी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 October 2023

नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र से 2 , सोहागपुर से 5 और सिवनीमालवा से 4 एवं पिपरिया में 2 नाम निर्देशन पत्र शुक्रवार को जमा हुए नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक जमा होंगे, 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी नाम निर्देशन पत्र वापस लेने व चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही 2 नवम्बर को सम्पन्न होगी




 

 नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र से 2 , सोहागपुर से 5 और सिवनीमालवा से 4 एवं पिपरिया में 2 नाम निर्देशन पत्र 
शुक्रवार को जमा हुए

नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक जमा होंगे, 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी

नाम निर्देशन पत्र वापस लेने व चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही 2 नवम्बर को सम्पन्न होगी


नर्मदापुरम। विधानसभा निर्वाचन के लिए शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम से 2 तथा सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से 4 तथा सिवनीमालवा विधानसभा से 4 तथा पिपरिया से 2 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। रिटर्निंग अधिकारी नर्मदापुरम से आशीष पांडे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम से से निर्दलीय प्रत्याशी भगवती चौरे ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नर्मदापुरम से ही निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार शुक्ला ने भी अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

 रिटर्निंग अधिकारी सिवनीमालवा प्रमोद गुर्जर ने विधानसभा क्षेत्र सिवनीमालवा से इंडियन नेशनल कांग्रेस से अजय सिंह पिता विजय सिंह पटेल जिनका ए एवं बी फार्म प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी से प्रेमशंकर वर्मा तथा आम आदमी पार्टी से सुनील गौर से फॉर्म ए एवं बी प्राप्त हुआ। समाजवादी जन परिषद से फागराम पिता नन्हेंलाल ए एवं बी फार्म प्राप्त हुआ।
     
एसडीएम सोहागपुर बृजेन्द्र रावत ने बताया की 4 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा कराया। उन्होने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस से पुष्पराज सिंह ने नाम निर्देश पत्र जमा किया। उन्होंने नाम निर्देशन का 3 सेट जमा किए। सोहागपुर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उमेश कुमार ने दूसरा नाम निर्देशन पत्र जमा किया। वहीं महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी से हरिसिंह एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शेख सिकंदर ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

 पिपरिया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी ठाकुरदास नागवंशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। पिपरिया से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र बेलवंशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
  उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक जमा होंगे, 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने व चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही 2 नवम्बर को सम्पन्न होगी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप से अर्चना वर्मा, हीरामणि भावसार, राजेश अत्रे, संतोष मीणा, राम नवलानी, ज्योति रैकवार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए    मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here