कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 October 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश



 


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

 आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश


नर्मदापुरम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने आज अधिकारियों के साथ मतगणना केंद्र संभागीय आईटीआई नर्मदापुरम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि सभी विधानसभाओं के मतदान दलों की बैठक के लिए बेहतर काउंटर व्यवस्था बनाई जाए। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सामग्री जमा कराई जाए। उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। निरंजन के दौरान जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत , अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे, निर्वाचन सुपरवाइजर कैलाश दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। इसके पूर्व कलेक्टर श्री सिंह ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण भी किया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप से अर्चना वर्मा, हीरामणि भावसार, राजेश अत्रे, संतोष मीणा, राम नवलानी, ज्योति रैकवार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए    मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here