25 हजार का जुर्माना वसूला
नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे एव क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान के मार्गदर्शन मे आरटीओ टीम के द्वारा तवा पुल रोड़ पर वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान की मौजूदगी में आरटीओ टीम ने वाहनों के हूटर ,पदनाम प्लेट और काली फिल्म निकाली। इस कार्रवाई के दौरान 60 से 65 वाहनो की सघन चैकिंग की गयी। जिन वाहनो मे अनियमितताएं पाई गयी। उनका चालान कर 25000 रूपये का जुर्माना वसूला गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत यात्री बसों मे स्टिकर लगाए जा रहे है। करीबन 90 गाड़ियों में स्टीकर लगा चुके है। इस अवसर पर मतदान जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ एवं उनकी टीम द्वारा बस स्टैंड पहुंच कर स्वीप प्लान के तहत मतदान के प्रति लोगो में जागरूकता लाने एवं अपने वोट के अधिकार को जानने के लिए आरटीओ द्वारा स्वयं बसों में स्टीकर लगाएं गए तथा स्टैंड में मौजूद लोगो को मतदान के महत्व को समझाया।
बस स्टैंड के अलावा पिपरिया मार्ग पर भी सवारी वाहनों में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए जागरूकता हेतु वाहनों पर आरटीओ अधिकारी एवं टीम द्वारा स्टीकर लगायें गए। साथ ही वाहनों को आचार संहिता में लागू नियमों के तहत ब्लैक फिल्म, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अनाधिकृत नाम प्लेट आदि की जांच एवं चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें 105 वाहनों की तलाशी एवं जांच करने पर 46 वाहनों में कमी पाई गई। जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए 33,500 रूपये वसूले गए। आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने बताया की आचार संहिता में दिन एवं रात्रि में आरटीओ विभाग की टीम द्वारा लगातार वाहनों की तलाशी एवं चालानी कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे एव क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान के मार्गदर्शन मे आरटीओ टीम के द्वारा तवा पुल पर वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान की मौजूदगी में आरटीओ ने वाहनों के हूटर ,पदनाम प्लेट और काली फिल्म निकाली। इस कार्रवाई के दौरान 60 से 65 वाहनो की सघन चैकिंग की गयी। जिन वाहनो मे अनियमितताएं पाई गयी। उनका चालान कर 25000 रूपये का जुर्माना वसूला गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत यात्री बसों मे स्टिकर लगाए जा रहे है। करीबन 90 गाड़ियों में स्टीकर लगा चुके है। इस अवसर पर मतदान जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment