आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा माखन नगर औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही कुल 85 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 1550 किलोग्राम महुआ लहान जप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत 172000/- रुपये बताई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 26 October 2023

आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा माखन नगर औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही कुल 85 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 1550 किलोग्राम महुआ लहान जप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत 172000/- रुपये बताई




 आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा माखन नगर औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही 
 
कुल 85 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 1550 किलोग्राम महुआ लहान जप्त 

 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत 172000/- रुपये बताई

  नर्मदा पुरम। गुरुवार को कलेक्टर नर्मदा पुरम श्रीमान नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमान अरविंद सागर के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव 2023 के परिपेक्ष में अवैध मदिरा निर्माण , विक्रय, परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे पूरे नर्मदा पुरम जिले में विशेष अभियान के दौरान माखन नगर बाबई क्षेत्र के ग्राम सांगा खेड़ा खुर्द , मनवाड़ा, आरी, गनेरा , मढ़ावन  एवं  वृत औद्योगिक क्षेत्र इटारसी ग्राम सोनतलाई, ग्राम बांदरी एवं ग्राम रामपुर गुरा में आदि क्षेत्रों  में आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई की गई।

 कार्यवाही कर कुल मिलाकर लगभग 1550  किलोग्राम अवैध महुआ लहान जप्त कर नाले में फैलाया गया एवं शराब बनाने के अयोग्य किया गया तथा  कुल 85  लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत  आरोपियों के खिलाफ प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।आरोपियों की तलाश जारी है। जप्त महुआ शराब एवं लहान की कुल कीमत लगभग ₹172000 /-आंकी गई है ।आज की उक्त कार्रवाई में जिला उड़नदस्ता प्रभारी एन पी सिंह सहायक जिला आबकारी अधिकारी ,आबकारी उप निरीक्षक नर्मदा पुरम बी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी राजेश साहू के साथ आबकारी प्रधान आरक्षक राम दत्त शर्मा,आरक्षक नर्मदा  प्रसाद मेहरा, विकास लोखंडे आबकारी आरक्षक राजेश गौर एवं दुर्गेश पठारिया  के साथ महिला आरक्षक भावना यादव का विशेष योगदान था।

  जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर द्वारा बताया गया कि पूरे जिले में टीम गठित किया जाकर अवैथ मदिरा ,परिवहन ,निर्माण,संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है एवं आगे भी मुखबिरों  से लगातार सूचनाओं प्राप्त कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप से अर्चना वर्मा, हीरामणि भावसार, राजेश अत्रे, संतोष मीणा, राम नवलानी, ज्योति रैकवार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए    मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here