जीआरपी, आरपीएफ और आरआईबी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही कर महेिला से 6 किलो गांजा बरामद किया
बरामद किए गए गांजे की कीमत दो लाख चालीस हजार रुपये बताईं गईं
नर्मदापुरम। इटारसी । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इटारसी जीआरपी के द्वारा रेल्वे स्टेशन एवं ट्रेनों मे सघन चेकिग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बडी सफलता मिली है।
जिसमें रेल पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी के दिशा निर्देशन मे एवं एएसपी प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन मे एवं महेंद्र सिंह कुल्हाड़ा उप पुलिस अधीक्षक रेल के कुशल नेतृत्व में थाना जीआरपी इटारसी जीआरपी, RIB इटारसी एवं आरपी एफ स्टाफ की गठित संयुक्त टीम ने स्टेशन चेकिंग के प्लेटफार्म नं के खंडवा छोर तरफ, रेल्वे स्टेशन इटारसी पर एक संदिग्ध महिला दिखी जिससे पूछताछ कर चेकिंग किये जाने पर महिला के पिट्ठू बैग से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा मिला।
उससे नाम पता पूछने पर महिला ने अपना नाम कल्याणी राव पति राम गोपाल राव उम्र 40 साल नि. ग्राम पैडु थाना मधपालम जिला विशाखापट्टनम का होना बताया। गांजे की मात्रा लगभग 06 किलो की जिसका बाजार मूल्य 2,40,000/- रु. है। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार मौके की कार्यवाही की जाकर अपराध क्रमांक 664/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया विवेचना में लिया गया।
मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय नर्मदापुरम मे पेश किया। इस कारवाई मे जीआरपी थाना प्रभारी रामस्नेही चौहान, आरपीएफ टीआई संजीव कुमार वाजपेयी आर आई बी सहित आरपीएफ जीआरपी एवं आर आई बी की संयुक्त टीम का सराहनीय योगदान रहा है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment