आबकारी विभाग द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान
सिवनी मालवा में अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
कुल 30 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 300 किलोग्राम महुआ लहान जप्त
मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम अंतर्गत 02 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण कायम
जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत /-36000
नर्मदा पुरम। आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के आदेश अनुसार नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय निर्माण परिवहन संग्रहण के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत 24 अक्टूबर को आबकारी दल द्वारा सिवनीमालवा के ग्राम बेराखेड़ी में सूचना के आधार पर दबिश की कार्यवाही की गई।
जिसमे कुल 30 लीटर अवैध कच्ची हाथभट्टी शराब जप्त कर एवं 300 किलो महुआ लहान अनुपयोगी किया .मध्यप्रदेश प्रदेश आबकारी अधिनियम की 1915 की धारा 34(1) ) के तेहत 2 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 36000 रुपए/-बताई गई है।
कार्यवाही में उपनिरीक्षक हेमन्त चौकसे आरक्षक गोपाल रघुवंशी,मनोज रघुवंशी स्टाफ शामिल रहा नर्मदापुरम आबकारी विभाग की शराब माफिया के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment