सीएम राइज विद्यालय में पवारखेड़ा में सृजन कार्यक्रम संपन्न विभिन्न विधाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं के माध्यमों से शानदार प्रस्तुति दी- प्राचार्य श्री नीखर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 1 October 2023

सीएम राइज विद्यालय में पवारखेड़ा में सृजन कार्यक्रम संपन्न विभिन्न विधाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं के माध्यमों से शानदार प्रस्तुति दी- प्राचार्य श्री नीखर





 सीएम राइज विद्यालय में पवारखेड़ा में सृजन कार्यक्रम संपन्न

विभिन्न विधाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं के माध्यमों से शानदार प्रस्तुति दी-  प्राचार्य श्री नीखर


नर्मदा पुरम। सीएम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि विद्यालय पवारखेड़ा में सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 12 वीं तक अध्यनरत विद्यार्थियों के  पालक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए अभिवाभक अपने बच्चों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। 

प्राचार्य संदीपन नीखर ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सीएम राइज विद्यालय का मिशन एवं विजन ही है कि विद्यार्थियों में जो भी प्रतिभा है उन्हें कोई ना कोई माध्यम या गतिविधियों से बाहर निकाल कर उनका प्रस्तुतीकरण कर उनका उपयोग किया जाए। ताकि छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने कैरियर को सर्वश्रेष्ठ बना सकें। सीएम राइज विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत हस्तकला, चित्रकला, वास्तुकला, मूर्तिकला, मॉडल, खेल-खिलौने कला और संस्कृत, साहित्य, संगीत, खेल सहित अन्य विधाओं के द्वारा विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुति कर बेहतर परिचय दिया है। 

संस्था प्राचार्य श्री निखर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर अभिभावकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कार्यक्रम के प्रति बच्चों में जो उमंग और उत्साह था वह देखते ही बन रहा था। प्राचार्य श्री नीखर ने कहा कि इन विद्यार्थियों की यही गतिविधियां तो एक नए आयाम की ओर ले जाएगी। अभिभावकों ने खुले मन से कार्यक्रम की सराहना की ओर अपने बच्चों के अनुभव एवं पढ़ाई के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारहवीं की वंशिका तिवारी ने किया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजीनियर और ठेकेदार को किया तलब

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला  पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here