स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 1 October 2023

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की



स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की 


मनोज सोनी नर्मदापुरम। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की साथ ही गांधी जयंती के एक दिन पहले स्वच्छता अभियान शुरू हुआ। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था, वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था के संस्था के अध्यक्ष आनंद नामदेव ने बताया की सुबह सामाजिक कार्यकर्त्ताओ के साथ स्वच्छ भारत अभियान की कड़ी में सर्किट हाउस, नर्मदा घाट एवं नर्मदा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक घंटा श्रमदान करके स्वच्छता का संदेश दिया। प्रातः सर्किट हाउस, नर्मदा घाट में ब्लॉक समन्वयक विवेक तिवारी, आनंद नामदेव, आलोक शर्मा, संजय सराठे, रितेश जायसवाल, नीरज चत्तुवेदी, साहिल तिलोटिया ने घाट पर श्रमदान कर घाट पर साफ सफाई की, साथ ही नर्मदा स्नान कर रहे भक्तो को नर्मदा में स्नान करते समय साबुन व कपड़े न धोने का संकल्प दिलाया।

       नर्मदा महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ने एक जुट होकर सफाई अभियान चलाया गया। जन अभियान परिषद के नेतृत्व कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा संतोष व्यास, पत्रकार राम भरोस मीना के सानिध्य में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के द्वारा कालेज प्रांगण में साफ सफाई की गई साथ ही सभी ने शपथ ली, हम अपने आस पास के पर्यावरण को स्वच्छ व साफ रखेंगे। स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में वर्षा मासर्कोले, मुकेश गौर, दौलत राम गौर,अनुश्री त्रिपाठी, श्रयांश गौर, राजकुमारी राजपूत, दुर्गा चौरे, जे एस पट्टा, राजकुमारी पटेल एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं सहित परामर्शदाता श्रीमती नेहा तिवारी, अरूण राणा, राजेश गौर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ, आनंद नामदेव द्वारा सभी का आभार व्यक्ति किया।

No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजीनियर और ठेकेदार को किया तलब

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला  पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here