नर्मदापुरम चखेगा स्वसहायता समूह की दीदीयो के हाथ से बने स्वादिष्ट व्यंजन आजीविका स्वाद संगम फूड ट्रक का किया शुभारंभ रविवार को नेहरू पार्क के पास मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 8 October 2023

नर्मदापुरम चखेगा स्वसहायता समूह की दीदीयो के हाथ से बने स्वादिष्ट व्यंजन आजीविका स्वाद संगम फूड ट्रक का किया शुभारंभ रविवार को नेहरू पार्क के पास मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण






 नर्मदापुरम चखेगा स्वसहायता समूह की दीदीयो के हाथ से बने स्वादिष्ट व्यंजन           

आजीविका स्वाद संगम फूड ट्रक का किया शुभारंभ
 
रविवार को नेहरू पार्क के पास मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण 


आजीविका मिशन के सहयोग से महिला शक्ति संकुल स्तरीय संघ द्वारा संचालित आजीविका स्वाद संगम का शुभारंभ विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के कर कमलों से एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, महेन्द्र यादव, अभय वर्मा, पंकज पांडे, चंदन साहू, गोकुल पटेल एवं महिला शक्ति संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कटारे एवं अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधियों की गरिमा मय उपस्थिति में किया गया।

 उपस्थित गणमान्य जन प्रतिनिधियों द्वारा उक्त नवाचार कार्य भूरी भूरी प्रसंशा की गई। आजीविका स्वाद संगम के माध्यम से विभिन्न प्रकार के देसी एवं साउथ इंडियन व चाइनीस डिश उचित दामों पर बनाकर खिलाई जाएंगी आजीविका स्वाद संगम फ़ूड ट्रक  की विशेषता यह हे की इसका संचालन स्व सहायता समूह की महिलाओ श्रीमती शीला केवट, श्रीमती मंजू मीणा, श्रीमती करिश्मा बकोरिया के द्वारा किया जायेगा। इसके  विषय मे म,प्र,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के दुर्गेश ठाकुर ने बताया शासन की मनसा अनुरूप आजीविका मिशन अंतर्गत फूड क्लस्टर की स्थापना किया जाना है।

 इसी कड़ी में आजीविका स्वाद संगम का शुभारंभ किया। इसके लिए महिलाओं को भारतीय होटल मैनेजमेंट संस्थान द्वारा प्रशिक्षित कराया गया है , साथ ही फूड ट्रक में बनाए जाने वाले सभी खाद्य उत्पादों में स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे शुद्ध और बिना मिलावट की खाद्य सामग्रियों का उपयोग किया जाएगा, शुभारंभ अवसर पर आजीविका मिशन जनपद पंचायत के विकास खंड। प्रबंधक सहायक विकास  खंड प्रबंधक राजन केरकेट्टा, कैलाश कीर, श्रीमती कविता पाठक, एव स्व सहायता समूहों की महिलाये उपस्थित रही। दुर्गेश ठाकुर ने आभार प्रकट किया।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here