मां नर्मदा और तवा के संगम पर 25 से 28 नवंबर तक लगेगा बांद्राभान मेला* *कलेक्टर एसपी ने मेला स्थल का किया निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 1 November 2023

मां नर्मदा और तवा के संगम पर 25 से 28 नवंबर तक लगेगा बांद्राभान मेला* *कलेक्टर एसपी ने मेला स्थल का किया निरीक्षण






 *मां नर्मदा और तवा के संगम पर 25 से 28 नवंबर तक लगेगा बांद्राभान मेला* 

 *कलेक्टर एसपी ने मेला स्थल का किया निरीक्षण* 

नर्मदापुरम । मुख्यालय से आठ किमी दूर स्थित नर्मदा व तवा के संगम स्थल बांद्राभान में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जजाता है। इस बार बांद्राभान मेला 26 से 28 नवंबर तक लगेगा। मेले की तैयारियों की संबंध में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह ने अधिकारियों के साथ बुधवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। पार्किंग, वाहन शुल्क, परमिट आदि की प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण की जाए।

      बांद्राभान मेला स्थल पर व्यवस्थित ले आउट डाला जाए। मेला स्थल पर बेरिकेडिंग भी अच्छे से कराएं। मेला स्थल पर आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हों। उन्होनें पेयजल, चलित शौचालय आदि की भी व्यवस्थाए किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि में बिजली जाने की समस्या न हो इसके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। 

निरीक्षण के दौरान को सीईओ जिला पंचायत एसएस रावत, एसडीएम नर्मदापुरम आशीष पांडे, डीएसपी ट्रैफिक संतोष कुमार मिश्रा, एसडीओपी पराग सैनी, आरटीओ निशा चौहान, जनपद सीईओ हेमंत सूत्रकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
       

No comments:

Post a Comment

नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के...

Post Top Ad

Responsive Ads Here