कलेक्टर एसपी ने सिवनीमालवा और नर्मदापुरम में स्ट्रॉन्ग रूम और सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण* *निर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा* *ईवीएम कमीशनिंग की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 1 November 2023

कलेक्टर एसपी ने सिवनीमालवा और नर्मदापुरम में स्ट्रॉन्ग रूम और सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण* *निर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा* *ईवीएम कमीशनिंग की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन*





 *कलेक्टर एसपी ने सिवनीमालवा और नर्मदापुरम में स्ट्रॉन्ग रूम और सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण* 

 *निर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा* 

 *ईवीएम कमीशनिंग की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन* 


नर्मदापुरम । आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा गुरकरन सिंह निरंतर भ्रमण कर चारों विधानसभाओं में निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लें रहें। बुधवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सिवनीमालवा और नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया और ईवीएम कमिश्निंग की व्यवस्थाओ की जानकारी ली।

     कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए की सामग्री वितरण स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। स्थल पर , वाहन पार्किंग ,पेयजल ,मतदान दलों के बैठने इत्यादि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ईवीएम की कमीशनिंग की व्यवस्थाएं भी देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी समस्त प्रक्रियाओं के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सिंह ने निर्देशित किया कि सामग्री वितरण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। मतदान दलों को सामग्री का वितरण सुगमता से हो इसका विशेष ध्यान रखें।

     निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नर्मदापुरम आशीष कुमार पांडे, डीएसपी ट्रैफिक संतोष कुमार मिश्रा, एसडीओपी पराग सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सिवनीमालवा में निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिवनीमालवा प्रमोद गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति रहें।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के...

Post Top Ad

Responsive Ads Here