परमिट शर्तो के उल्लघंन पर चालानी कार्यवाही 30 चालान से 42500 वसूले - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 2 November 2023

परमिट शर्तो के उल्लघंन पर चालानी कार्यवाही 30 चालान से 42500 वसूले



 *परमिट शर्तो के उल्लघंन पर चालानी कार्यवाही

30 चालान से 42500 वसूले*                                       

नर्मदापुरम/ परिवहन आयुक्त तथा कलेक्टर नर्मदापुरम के दिशा निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ विभाग के जांच दल द्वारा पिपरिया मार्ग, इटारसी मार्ग तथा हरदा मार्ग पर सुबह से शाम तक जांच अभियान चलाते आचार संहिता में जारी नियमों के तहत निजी तथा यात्री वाहनों की तलाशी ली गई, तथा वाहनों के कागजात जांच करते हुए कमी पाए गए वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। 

 जिनमे 1 यात्री बस MP09FA4422 टूरिस्ट बस परमिट शर्तो का उल्लघंन करते हुए पिपरिया मार्ग पर संचालित पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई, अन्य वाहनों में ब्लैक फिल्म, हूटर, अनाधिकृत नाम प्लेट, फिटनेस, बीमा की जांच करते हुए 30 चालानों से 42500 हजार रुपए राजस्व वसूला गया     

    आरटीओ श्रीमति निशा चौहान ने बताया की आरटीओ विभाग की अलग - अलग जांच टीम द्वारा दिन और रात्रि में वाहनों को जांच, तलाशी तथा चालानी कार्यवाही की जा रही है, जो आचार संहिता में लगातार जारी रहेगी, और अधिक नियमों में लापरवाही वाले वाहनों पर जप्ति की कार्यवाही की जाएगी, जांच दल में आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के साथ बाबू - विजय श्रीवास्तव, लखन गौड़, सिपाही राकेश चौरे, दीपक उपाध्याय, प्रदीप यादव, गोलू पटेल, सुनील मुदगल, उदयभान, कीर्ति वर्मा, हेमंत प्रजापति शामिल रहे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के...

Post Top Ad

Responsive Ads Here