*होशंगाबाद विधानसभा में 2 और सोहागपुर में 4 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 2 November 2023

*होशंगाबाद विधानसभा में 2 और सोहागपुर में 4 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस*



 *होशंगाबाद विधानसभा में 2 और सोहागपुर में 4 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस* 


नर्मदापुरम /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर 3:00 बजे तक जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3:00 बजे रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न की गई। पिपरिया और सिवनीमालवा विधानसभा क्षेत्र में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में 4 अभ्यार्थी और होशंगाबाद में 2 अभ्यार्थी ने अपना नाम वापस लिया।    

     रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सोहागपुर बृजेन्द्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय अभ्यार्थी  शेख सिकंदर, बहुजन समाज पार्टी से अभ्यार्थी हेमराज सिंह परिहार , निर्दलीय अभ्यार्थी  ब्रिजेश यादव और निर्दलीय अभ्यार्थी गणेश अहिरवार ने विधानसभा निर्वाचन में अपनी उम्मीदवारी से नाम वापस लिया है। 

    सहायक  रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होशंगाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी धनीराम गौर ने नाम वापस लिया है। इस प्रकार अब पिपरिया विधानसभा में सभी 8 अभ्यार्थी और सिवनीमालवा विधानसभा में सभी 15 अभ्यार्थी निर्वाचन में उम्मीदवार के रूप में शामिल होंगे। नर्मदापुरम विधानसभा में नाम वापसी के बाद 13 में से 11 अभ्यार्थी  और सोहागपुर में 11 अभ्यर्थियों में से अब 7 अभ्यार्थी  निर्वाचन में शामिल होंगे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के...

Post Top Ad

Responsive Ads Here