ग्राम बुधवाडा में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया
नर्मदापुरम। पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन नर्मदापुरम द्वारा निकटतम ग्राम बुधवाडा में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रिंस जैन के निर्देशन में "मतदाता जागरूकता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों द्वारा ग्राम में जाकर जागरूकता रैली निकाली गई तथा ग्रामीणों को मतदान की प्रक्रिया समझते हुए उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया गया।
महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती सीमा सक्सेना द्वारा अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई। डॉ विनीत शुक्ला द्वारा वीवी पैट मशीन के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया। श्रीमती अंजू सक्सेना द्वारा निष्पक्ष मतदान की अनिवार्यता समझाई गई। उक्त जागरूकता रैली में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment