4 से 8 नवम्बर तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 November 2023

4 से 8 नवम्बर तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा

 

4 से 8 नवम्बर तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा


नर्मदापुरम। 33/11 केव्ही  लाईन एवं  उपकेन्द्रों फीडरों पर विद्युत लाईनो का आवश्यक रखरखाव कार्य 4 से 8 नवम्बर तक किया जाएगा। इस दौरान प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उप महाप्रबंधक ने उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्र के लोगों से कहा है कि वे विद्युत संधारण के लिए विद्युत सप्लाई बंद होने की अवधि में धैर्य रख कर कंपनी के विद्युत संधारण में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया है कि 4 नवम्बर को फूटा कुआ, राठोर मार्ग, बालागंज, रविशंकर मार्केट, लेंडिया मैदान क्षेत्र में, 5 नवम्बर को हरदा वायपास, हरदा रोड, रसूलिया, प्रताप नगर, रामनगर, चंदन नगर, राघव नगर, इटारसी रोड से लगे क्षेत्र डबल फाटक तक, ग्वालटोली, आदमगढ़, सिंधी कॉलोनी, जुमेराती, बीटीआई, बसंत टॉकीज, रविशंकर मार्केट, राठोर मार्ग, बालागंज, ईदगाह एवं 

अन्य संबंधित क्षेत्र में, 6 नवम्बर को विक्रम नगर, हनुमान नगर, न्यू हनुमान नगर, राघव नगर, अभिषेक नगर, राधे हाईट, रामनगर, चंदन नगर, गोपालकुंज, मारूती नगर, आर्शिवाद नगर, आशुतोष नगर, बंजारा टाउन, ग्लोबल ग्रीन आदि क्षेत्र में, 7 नवम्बर को विक्रम नगर, सरस्वती नगर, कंचन नगर, प्रताप नगर, फौजदार कॉलोनी, रसुलिया, बंगाली कॉलोनी, संजय नगर, महिमा नगर, वर्मा कॉलोनी आदि क्षेत्र में एवं 8 नवम्बर को ईदगाह, खोजनपुर, कब्रिस्तान, श्रीकुंज गार्डन के पीछे एवं अन्य संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

नरवाई जलाने पर 12 व्यक्तियों के विरुद्ध FIR, 62,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित करने की कार्यवाही की गई प्रस्तावित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    नरवाई जलाने पर 12 व्यक्तियों के विरुद्ध FIR,  62,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित करने की कार्यवाही की गई प्रस्तावित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here