आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा इटारसी एवं पिपरिया क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही
65 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब 12 पाव देशी शराब एवं 2350 किलोग्राम महुआ लहान जप्त
आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 07 प्रकरण कायम
जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 248780/- बताईं गईं
नर्मदा पुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के लोकसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में दिए निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी नर्मदापुरम अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय निर्माण परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा सोमवार को आबकारी वृत इटारसी शहर नाला मोहल्ला क्षेत्र एवं पिपरिया क्षेत्र में दविश देकर कुल 12 पाव देशी मदिरा कुल 65 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2350 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया ।
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 07 प्रकरण कायम किए गए जप्त सामग्री की अनुमति कीमत 248780/- कार्रवाई में आबकारी उडनदस्ता टीम में सुयश फौजदार आबकारी उपनिरीक्षक केके पडरिया आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा आरक्षक धर्मेंद्र बारनगे आरक्षक कैलाश अखंडे योगेश महोबिया नगर सैनिक भैयालाल पटेल ,वसंत पटेल का सराहनीय योगदान रहा का आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।

No comments:
Post a Comment