सिद्धिविनायक कॉलोनी में बिल्डर द्वारा सरकारी जमीन पर रात को गड्ढे करने पर महिला को धमकाया, कहा मैं तुम्हें देख लूंगा
सरकारी जमीन पर रात को गड्ढे में रखे जा रहे थे लोहे के बने कालम
इसके पहले भी थाने में दर्ज हैं मामले
नर्मदापुरम। शहर के सिद्धि विनायक कॉलोनी में बिल्डर हरि शर्मा द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर गड्ढे में रात को लोहे के बने कालम डालने का विरोध करने पर महिलाओं को डराने धमकाने का मामला सामने आया है यह बात शहर में जनचर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी शिकायत कालोनी की महिलाओं ने पुलिस थाने में की है। मौके पर नगर पालिका के अधिकारी और पुलिस भी पहुंच गई थी। बिल्डर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग कालोनी वासियों ने की है। बिल्डर शर्मा ने रात ने कॉलोनी पहुंचकर महिलाओं से कहा कि मैं तुम देख लूंगा। पुलिस में शिकायत करो चाहे किसी से भी ऐसी कई शिकायत तुमने कई नेताओं से मेरे खिलाफ कई बार कर चुके हो, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता । शाम को बिल्डर ने जाकर कॉलोनी में ट्रैक्टर से गड्ढे करवाए और रात के समय लोहे से बने कालम लाकर गड्ढे में लगा रहा था, जिसकी सूचना कॉलोनी की महिलाओं को लग गई। महिला थाने गईं तो वहां उनसे कहा गया कि यह मामला सिटी थाने में लगता है। सिटी थाने में आवेदन दिया है , जिसमें कॉलोनाइजर के खिलाफ शिकायत की गई है।
आपसी झगड़ा न हो इसलिए 10 फीट की रजिस्ट्री कराई थी निरस्त
बताया जाता है कि कॉलोनाइजर ने पहले पूरा रकबा बेच दिया था, जिसमें से 10 फीट का प्लाट कम हो गया था। दोनों प्लाट वालों ने आपस में झगड़ा न हो इसके कारण 10 फीट रजिस्ट्री वापस कराई गई। इस रजिस्ट्री को निरस्त कर दी गई । इसमें बिल्डर का कोई लेना-देना देना नहीं है। जबरदस्ती कॉलोनी की महिलाओं और लोगों को डरा धमका रहा है। इसमें यहां इसका कोई अधिकार है ही नहीं। इसके बाद बिल्डर ने रात में जाकर महिलाओं को धमकी दी है, जबकि उक्त जगह सरकारी है और सरकारी नल है। इसमें इसका कोई अधिकार है ही नहीं। इस संबंध में बिल्डर से संपर्क कर ने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका
आचार संहिता का खुला उल्लंघन
आचार संहिता लगने के बाद यहां पर लड़ाई झगड़ा और अवैध निर्माण किया जा रहा था। यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इससे पहले भी बिल्डर की शिकायत थाने में दर्ज है। गौरतलब है कि कॉलोनी वालों ने शिकायत की है उस पर मामले दर्ज है।
बिल्डर द्वारा किया जा रहा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण
सिद्धिविनायक परिसर की महिलाओं ने इस पूरे मामले को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बिल्डर द्वारा कॉलोनी का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। सीमेंट के पोल लगा दिए गए हैं। इस क्षेत्र को में हो रहे अतिक्रमण को तुरंत रुकवाया जाए। सभी महिलाओं ने अतिक्रमण रुकवाने की मांग की।
स्थल पंचनामा पर महिलाओं ने किए दस्तखत
इस मामले में महिलाओं ने एक पंचनामा बनाकर अधिकारियों को सौंपा। पंचनामे में कल्पना तिवारी, अनीता मालवीय, सोनल भाटी, मंजू साहू, राजकुमारी भाटी, आरती साहू, सीमा, लता राजपूत ने अपने साइन किए। सिद्धि विनायक परिसर की महिलाओं ने अतिक्रमण कर रहे कॉलोनाइजर द्वारा अवैध कब्जा के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिसमें महिलाओं की जीत हुई।
इनका कहना
रहवासियों ने लिखित शिकायत नपा में की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाही करने के लिए नपा का दल आया है आपकी जो समस्या है उसकी लिखित शिकायत कीजिए।
सुनील राजपूत नपा दल प्रभारी
इनका कहना
कालोनी की महिलाओं आवेदन दिया है जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सौरभ पांडे टीआई नर्मदापुरम।
इनका कहना
बिल्डर ने कालोनी में आकर महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और कह रहे थे कि मैं देख लुंगा। शिकायतें पूर्व में भी हुई है । मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
श्रीमति मंजू साहू कालोनी नागरिक


No comments:
Post a Comment