समूह लोन के लाखों रुपये लेकर महिला हुई चंपत , महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 18 March 2024

समूह लोन के लाखों रुपये लेकर महिला हुई चंपत , महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार


 

समूह लोन के लाखों  रुपये लेकर महिला हुई चंपत , महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा में एक महिला पूजा दुबे ने समूह के नाम पर लोन दिलवाकर, समूह की महिलाओं के रुपये लेकर फरार हो गई है। मामले में समूह की महिलाओं ने सिवनी मालवा थाने में कार्रवाई किये जाने को लेकर आवेदन दिया साथ ही सभी महिला एसडीओपी कार्यालय भी शिकायत करने पहुंची। महिलाओं ने बताया की पूजा दुबे नामक महिला जिसका पति सिवनी मालवा आईटीआई में भृत्य के पद पर पदस्थ है। वो सभी महिलाओ के आईटीआई में ही एकत्रित कर उनका समूह बनवा लोन दिलवाती थी।

 बैंक और विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से ऋण उपलब्ध कराया। सभी समूह की महिला पूजा दुबे को ही किश्त के पैसे देती थी कुछ दिनों तक महिला के द्वारा बराबर पैसे जमा किये गए। बाद में सभी के पैसे लेकर महिला फरार हो गई। जब बैंक वाले समूह की महिलाओं के पास किश्त की राशि मांगने पहुंचे तो समूह की महिलाएं पूजा दुबे के घर पहुंची तो पता चला कि महिला घर छोडक़र फरार हो गई है। पति से पूछने पर उसने कहा की मुझे नहीं पता की वो कहां है। इसके बाद महिलाओं ने सिवनी मालवा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 250 महिलाओं के पैसे जो की लगभग 70 लाख रूपये थे लेकर गई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है की जल्द से जल्द महिला को गिरफ्तार कर उन्हें उनके रूपये वापस दिलाये जाएं।

No comments:

Post a Comment

जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योजनाओं का लाभ

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योज...

Post Top Ad

Responsive Ads Here