जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी फोटो महिला ने पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 18 March 2024

जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी फोटो महिला ने पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग


 जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी फोटो

महिला ने पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग

नर्मदापुरम। शहर के समीपस्थ इटारसी के वार्ड 14 सूरजगंज निवासी एक महिला जो घरों में झाड़ू-पोछा, बर्तन का काम करती है । एक महिला ने जाति सूचक शब्दों से अपमान किया। इतना ही नहीं उसने उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। सूरजगंज निवासी  घरों में काम करती है। एलकेजी कॉलोनी निवासी पूजा के यहां वह काम करने जाती है।

  महिला का कहना है कि उक्त महिला ने मुझे झूठे आरोप में फंसाया । उन्होंने मुझ पर 60 हजार कीमत के जेवर चुराने का आरोप लगाया। जबकि मेरे द्वारा कभी ऐसा काम नहीं किया गया है। मैं और भी जगह काम करती हूं। महिला ने पुलिस अधीक्षक और अजाक थाने में न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उक्त महिला ने मुझे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया उन्होंने मेरा फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और कहा कि सबको बताऊंगी कि तू अनुसूचित जाति की है। मुझे अपमानित किया । मैं अपनी समाज में चोर कही जा रही हूं , जिससे मैं हीन भावना से ग्रसित हो गई हूं ।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक और अजाक थाने से इस पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। महिला का कहना है कि दूसरी महिला ने जब शिकायत की तो पुलिस ने मेरे घर की तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। उनका कहना है कि मुझे झूठा फंसाया जा रहा है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर मुझे न्याय दिलाया जाए। सोशल मीडिया पर मेरी फोटो वायरल की है जिसके कारण मुझे कालोनी में काम करने के लिए लोग नहीं बुला रहे है जिससे मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और मुझे समाज के लोग हीन भावना से देख रहे है। उक्त महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।


No comments:

Post a Comment

पुलिस लाइन में 'वर्धमान फैब्रिक्स सुसज्जित बैडमिंटन हॉल' का किया भव्य उद्घाटन

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पुलिस लाइन में 'वर्धमान फैब्रिक्स सुसज्जित बैडमिंटन हॉल' का किया भव्य उद्घाटन यह आयोजन पुलिस बल के कल्याण ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here