पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ कल पांच दिवसीय पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ मंगलवार से होने जा रहा है कार्यक्रम प्रतिदिन सायंकाल 7ः30 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम में वक्ता के रूप में बांदा-चित्रकूट से विख्यात मानसरत्न डा. राम गोपाल तिवारी प्रवचन हेतु पधार रहे हैं नर्मदापुरम। स्थानीय सत्संग चैक सेठानी घाट पर दिनांक 19 मार्च मंगलवार से पांच दिवसीय पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ होने जा रहा है। दिनांक 23 मार्च तक चलने वाला यह कार्यक्रम प्रतिदिन सायंकाल 7ः30 बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष कार्यक्रम में वक्ता के रूप में बांदा-चित्रकूट से विख्यात मानसरत्न डा. राम गोपाल तिवारी प्रवचन हेतु पधार रहे हैं । - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 18 March 2024

पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ कल पांच दिवसीय पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ मंगलवार से होने जा रहा है कार्यक्रम प्रतिदिन सायंकाल 7ः30 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम में वक्ता के रूप में बांदा-चित्रकूट से विख्यात मानसरत्न डा. राम गोपाल तिवारी प्रवचन हेतु पधार रहे हैं नर्मदापुरम। स्थानीय सत्संग चैक सेठानी घाट पर दिनांक 19 मार्च मंगलवार से पांच दिवसीय पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ होने जा रहा है। दिनांक 23 मार्च तक चलने वाला यह कार्यक्रम प्रतिदिन सायंकाल 7ः30 बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष कार्यक्रम में वक्ता के रूप में बांदा-चित्रकूट से विख्यात मानसरत्न डा. राम गोपाल तिवारी प्रवचन हेतु पधार रहे हैं ।




 पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ कल

पांच दिवसीय पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ मंगलवार से होने जा रहा है

कार्यक्रम प्रतिदिन सायंकाल 7ः30 बजे से प्रारंभ होगा

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में बांदा-चित्रकूट से विख्यात मानसरत्न डा. राम गोपाल तिवारी प्रवचन हेतु पधार रहे हैं



नर्मदापुरम। स्थानीय सत्संग चैक सेठानी घाट पर दिनांक 19 मार्च मंगलवार से पांच दिवसीय पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ होने जा रहा है। दिनांक 23 मार्च तक चलने वाला यह कार्यक्रम प्रतिदिन सायंकाल 7ः30 बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष कार्यक्रम में वक्ता के रूप में बांदा-चित्रकूट से विख्यात मानसरत्न डा. राम गोपाल तिवारी प्रवचन हेतु पधार रहे हैं ।

 रामचरितमानस के गूढ़ विषयों को अपनी अनूठी शैली में व्याख्या करने वाले पूज्य श्री तिवारी अपने सरस और सहज उद्बोधन के लिए जाने जाते हैं । यद्यपि वें श्रीमद् भागवत गीता, भागवत एवं पुराणों के भी व्याख्याकार हैं, किंतु तुलसीदास जी की जन्मस्थली बांदा के मूल निवासी पूज्य रामगोपाल तिवारी स्वयं को रामचरितमानस के साथ अधिक समीप्य महसूस करते हैं । वह इस पंच दिवसीय ज्ञान सत्र में ‘‘ वैदेही दर्शन ’’ विषय पर अपने उद्बोधन को केंद्रित रखेंगे। श्री तिवारी के द्वारा एक दशक पूर्व भी गीता जयंती समारोह हेतु नगर आगमन हो चुका है। 

पं. रामगोपाल तिवारी संपूर्ण भारत में विभिन्न महानगरों के साथ विभिन्न धार्मिक शहरों में भी अपने प्रवचन दे चुके हैं। श्री तिवारी के प्रवचनों का सीधा प्रसारण अध्यात्म एवं वेदांत रस जैसे धार्मिक चैनलों एवं पंडित जी के स्वयं के यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा । आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रशांत दुबे (मुन्नू भैया) ने बताया कि आयोजन से जुड़ी समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। श्री दुबे ने शहर के गणमान्य नागरिकों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक कार्यक्रम से लाभांवित होने का अनुरोध किया है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम जगन्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here