नर्मदांचल पत्रकार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 15 March 2024

नर्मदांचल पत्रकार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



नर्मदांचल पत्रकार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नर्मदापुरम। नर्मदांचल पत्रकार संघ नर्मदापुरम ने सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन और पार्षदों द्वारा पूरे मीडिया पर भ्रामक और असत्य जानकारी फैलाने का आरोप लगाने के मामले में नर्मदांचल पत्रकार संघ नर्मदा पुरम ने शुक्रवार को कलेक्टर सोनिया मीणा को एक ज्ञापन सौंपा।  कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में नपा अध्यक्ष रिंकू जैन और पार्षदों द्वारा सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन मामले में माफी मांगने की बात कही है । संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन और पार्षदों ने पूरी प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है जो कि गलत है । इस मामले में उन्हें माफी मांगना चाहिए। नपा अध्यक्ष को जिनसे शिकायत है उनके नाम से कार्रवाई की मांग करनी चाहिए जो उन्होंने नहीं की और संपूर्ण मीडिया को शक के दायरे में खड़ा कर दिया है, जिससे मीडिया आहत है। ज्ञात हो कि नगर पालिका अध्यक्ष ने पटवारी संघ द्वारा सौंप गए ज्ञापन पर मीडिया पर झूठे और भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर संघ के पदाधिकारी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। नर्मदाचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित के निर्देश पर उक्त ज्ञापन कलेक्टर को सोपा गया इस अवसर पर संघ के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा सचिन आत्माराम यादव पत्रकार मनोज सोनी उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी हिना अली पत्रकार विजय कुंभारे पत्रकार संजय उपाध्याय पत्रकार प्रदीप गुप्ता संजय मालवीय नेहा मालवी नेहा थापक गोविंद चौधरी सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।  
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here