सीएमओ आदिवासी महिला शीतल को मिली क्लीन चिट, बदनाम करने की साजिश हुई नाकाम जिला शहरी विकास अभिकरण में पहुंचीं जबकि अधिकारी कर्मचारी के अटैचमेंट हैं बंद आरआई उईके को सीएमओ का दिया प्रभार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 14 March 2024

सीएमओ आदिवासी महिला शीतल को मिली क्लीन चिट, बदनाम करने की साजिश हुई नाकाम जिला शहरी विकास अभिकरण में पहुंचीं जबकि अधिकारी कर्मचारी के अटैचमेंट हैं बंद आरआई उईके को सीएमओ का दिया प्रभार


 

सीएमओ आदिवासी महिला शीतल को मिली क्लीन चिट, बदनाम करने की साजिश हुई नाकाम

जिला शहरी विकास अभिकरण में पहुंचीं

 जबकि अधिकारी कर्मचारी के अटैचमेंट हैं बंद

आरआई उईके को सीएमओ का दिया प्रभार


नर्मदापुरम । नगर पालिका में सीएमओ पर एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को ढाल बनाकर लगाए गए आरोपों की जांच में शिकायत फर्जी पाई गई है। कतिपय लोग सीएमओ से नियमों के विपरीत काम करवाना चाहते थे। सीएमओ इसके लिए तैयार नहीं थी, इसी बात से खफा होकर सीएमओ को बदनाम करने के लिए झूठी शिकायत करवाई गई थी। इसका वीडियो भी प्रायोजित तरीके से वायरल करवाया गया था. लेकिन जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। आरोप फर्जी पाए जाने पर दैवेभो कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया है।

यह था पूरा मामला

एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने नपा सीएमओ भलावी पर घर पर बना मटन गर्म करवाने और अन्य तरीके से प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। इस संबंध में उसने वीडियो भी जारी किया था। शिकायत एसडीएम और कलेक्टर तक की गई थी और इस पूरे मामले की जांच भी कराई गई, जिसमें अधिकारियों ने जांच करके कलेक्टर को सौंपी थी, जिसमें सीएमओ को क्लीनचिट दी गई है।

शिकायत के बाद सीएमओ को शहरी विकास अभिकरण में किया अटैच

सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक ने सीएमओ की शिकायत की थी। इसके बाद नगर पालिका सीएमओ को पद से हटाकर नर्मदापुरम में शहरी विकास अभिकरण डूडा में अटैच कर दिया। हालांकि शासन के निर्देश हैं कि किसी भी अधिकारी कर्मचारी के अटैचमेंट बंद है, इसके बावजूद भी एक महिला आदिवासी को विधायक प्रेम शंकर वर्मा और अध्यक्ष रिंकु जैन के हस्तक्षेप के बाद अटैच कर दिया है। उन्हें इसका आदेश परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण ने दिया है। इसमें लिखा है कि सीएमओ शीतल भलावी को शहरी विकास अभिकरण में संलग्न किया जाता है और सिवनी मालवा नगर पालिका का प्रभाव राजस्व निरीक्षक अमर सिंह उड़के को सौंपा गया है।

पीएससी से सिलेक्ट है महिला आदिवासी सीएमओ भलावी

हाल ही में 6 महीने सिवनी मालवा नगर पालिका के सीएमओ के पद पर शीतल भलावी को मात्र 6 माह हुए थे। उन्हें साजिश के तहत यहां से हटवा दिया गया। बता दें कि शीतल भलावी भी एक आदिवासी महिला है। उक्त महिला को इस प्रकार हटाकर अपमानित करना अच्छी बात नहीं है। हाल ही में लोकसभा के चुनाव होना है और ऐसी स्थिति में सीएमओ को हटाना गलत है

नियमानुसार काम किए इसलिए नहीं बैठ पाई अध्यक्ष जैन से पटरी

नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष रिंकु जैन की पटरी बैठ नहीं पा रही थी। अध्यक्ष अपने ढंग से नगर पालिका चलाना चाहते थे और कोई भी काम और निर्माण कार्य सिर्फ स्वयं अपने हस्ताक्षर से ही काम करवा रहे थे जबकि सीएमओ नियम के अनुसार काम कर रही थीं। दरअसल बहुत से काम बिना सीएमओ की स्वीकृति और दस्तखत के हो रहे थे, नियमों के खिलाफ किए जा रहे कामों को सीएमओ ने स्वीक्ति देने से इंकार कर दिया था, अध्यक्ष को डर था कि कहीं बाद में लेने के देने न पड़ जाएं, इसलिए वे सीएमओ पर कामों की स्वीकृति और फाइलों पर दस्तखत करने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन जब सफल नहीं हुए तो बाद में दैवेभो कर्मचारी की शिकायत का वीडियो सामने आ गया।

पुराने सीएमओ को वापस लाने की हो रही कवायद पूर्व सीएमओ को यहां लाने की कवायत चल रही है। बताया जाता है कि तत्कालीन सीएमओ राकेश मिश्रा वर्तमान में टिमरनी में पदस्थ है। इससे पहले प्रभारी सीएमओ थे उनकी अध्यक्ष रिंकू जैन की अच्छी पटती थी। उनके इस कार्यकाल में कई काम हुए है और वह अध्यक्ष की रबड़ बैंड बनकर काम करते थे, इसलिए यह मैडम को हटाना चाह रहे थे कि किसी भी प्रकार से मैडम को हटा दें और हम अपना मनपसंद अधिकारी लाकर उसे कार्य कराएं। राकेश मिश्रा की सिवनी मालवा प्रभारी सीएमओ बनने की जानकारी मिली है।

लोकसभा चुनाव के वक्त हटाने के दिए आदेश

नगर पालिका कि आदिवासी सीएमओ शीतल भलावी को ऐन लोकसभा चुनाव के वक्त हटाने का आदेश दिया है जो कि नहीं होना चाहिए था। बता दें कि कुछ दिन बाद इसी सप्ताह में आचार सहिंता लगने वाली है और लोकसभा चुनाव होने वाले है ऐसी स्थिति में आदिवासी महिला सीएमओं को हटाना उचित नहीं था। बताया जाता है कि आदेश परियोजना अधिकारी जिला शहर शहरी विकास अभिकरण ने दिया है। जानकारी के अनुसार आदिवासी महिला अधिकारी को हटाने की खबर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सेंट्रल मिनिस्टर तक पहुंच गई है। अब आगे इस मामले में क्या होगा यह देखने योग्य है।

नर्मदापुरम नपा में भी बने थे ऐसे हालात

हाल ही में नर्मदापुरम नगर पालिका में भी कुछ इसी प्रकार के हालात बन गए थे। नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका सीएमओ रहे नवनीत पांडे को भी जनप्रतिनिधि से पटरी नहीं बैठ पाने के कारण स्थानांतरित कर दिया गया। अब यहां पर नई सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने चार्ज संभाला है।


No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here