उक्त बात संभागीय मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी
एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस, नहीं हुई कार्यवाही
नर्मदापुरम । दिनों दिनों नित नए तथ्य सामने आ रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है जिस तर्ज पर पहले कांग्रेस चला करती थी अब उसी तर्ज पर भाजपा भी चल पड़ी है। इस मिलावट खोरी के मामले को इस प्रकार दबाया जा रहा है । इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह मामला जब भी उजागर होगा, इसमें सिवनी मालवा और नर्मदापुरम के अधिकारियों से लेकर राजनेताओं के नाम सामने आ सकते हैं। बता दें कि एक हफ्ते पूर्व रात्रि के समय चना चोरी का मामला सामने आया था, इस मामले में अधिकारियों द्वारा कछुआ चाल चलते हुए कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस मामले में सबको सेटलमेंट करने की कवायद सिवनी मालवा के कुछ लोग एक ज्वेलर्स व्यापारी के दुकान पर पूरा सेटलमेंट प्लान जमाया गया तथा खबर नबीसदारों को भी सेटलमेंट किया गया जिसमें मामले को ज्यादा तूल ना दिया जाए इस बात की चर्चा जोरों पर है
राजनीति में अच्छी खासी पकड़
सूत्रों के अनुसार व्यापारी सचिन मोदी राजनीति में अच्छी खासी पकड़ रखते हैं। इसी कारण से वह इतना बड़ा कांड करने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं यह बात संभागीय मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले को देखते हुए जानकारी यह भी सामने आ रही है की सिवनी मालवा तहसील के अधिकांश वेयरहाउस में मूंग में मिट्टी की ग्रेडिंग की गई है इसी कारण से इस मामले में व्यापारी जोर लगा रहे हैं ताकि किसी तरह से मामले को दबाया जा सके।
ट्रक भी थाने में फरमा रहे आराम
सिवनी मालवा पुलिस थाने में जो ट्रक खड़े हैं जिसमें मिट्टी पाई गई थी वह ट्रक भी एक हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। अभी ट्रक सिवनी मालवा थाने में ही आराम फरमा रहे हैं। इस जांच में यह भी उल्लेख नहीं किया गया। कि बोरी में जो टेक लगे हैं वह आधी बोरी कहां है और एक सरकारी वेयरहाउस जिसमें सरकारी माल रखा हो वह रात को 10:11 बजे किस कारण से खुला था। यह सब सोचने का विषय है। इस पूरे मामले में लीपा पोती करने में अधिकारी जुटे हुए हैं।
फल फूल रहा है वेयरहाउस का कारोबार
अधिकारी यदि सिवनी मालवा क्षेत्र के वेयरहाउस की जांच करें तो उन वेयरहाउस में जो मूंग रखी है उसमें आधी मात्रा में मिट्टी पाई जा सकती है। आधी मूंग निकाल ली जाती है और आधा वजन मिट्टी डालकर रख दिया जाता है। सूत्रों की माने तो वेयरहाउस का कारोबार इन दिनों बहुत तेजी से फल फूल रहा है और जिले में कई जगह नए वेयरहाउस बनाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्रकार वेयरहाउस संचालक करीबन लाखों रुपए की मूंग निकाल कर बेच कर अपने बारे न्यारे कर रहे है एवं उसके बदले में मिलावट वाली मूंग रखकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है और इसकी खबर किसी को कानों-कान नहीं लग पाती है।

No comments:
Post a Comment